एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather: लगातार भारी बारिश से उत्तराखंड में बिगड़े हालात, IMD ने अगले 2 दिन के लिए जारी किया रेड अलर्ट

Dehradun Weather: इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में बाढ़ का जायजा लेने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और गंगा नदी के जल स्तर का जायजा लेने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया था.

Uttarakhand News: पूरे उत्तराखंड राज्य में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते पूरे राज्य में हालात बद से बदतर हो रहे हैं. वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिन सूबे में भारी बारिश की आशंका जताई है. आईएमडी देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना के चलते रेड अलर्ट रहेगा. बिक्रम सिंह ने बताया कि एक दिन बाद इन जिलों में बहुत भारी बारिश के साथ-साथ देहरादून, ऋषिकेश और आसपास के अन्य जिलों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. बता दें कि मंगलवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंबा और उधम सिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट है, कल से रेड अलर्ट रहेगा.

इन दिनों उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश के चलते भू धंसाव और लैंड स्लाइड जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में पिछले दिनों राज्य में बाढ़ का जायजा लेने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और गंगा नदी के जल स्तर का जायजा लेने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया था. इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में अति बारिश के चलते चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है. इसलिए 14-15 अगस्त को चारधाम यात्रा रोक लगा रहे हैं.  

अलर्ट पर रहें अधिकारी- सीएम 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को टिहरी और पौड़ी के डीएम से फोन पर बात कर उनके जिलों में हुए नुकसान की जानकारी ली. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम विभाग के रेड अलर्ट को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें. बता दें कि इसके पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में हो रही भारी बारिश के चलते अपने आवास पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. इस दौरान अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं वहां किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली.  इसके पहले मौसम विभाग ने 13 अगस्त और 14 अगस्त को उत्तराखंड में तेज बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया था.

ये भी पढ़ें:

UP News: कानपुर की पॉक्सो कोर्ट में फर्जीवाड़ा, बेल रद्द होने के बावजूद जेल से निकला आरोपी, जानें कैसे हुआ खुलासा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के वोटर्स को कब तक मिल जाएगी EPIC आईडी, निर्वाचन अधिकारी ने बताया
यूपी के वोटर्स को कब तक मिल जाएगी EPIC आईडी, निर्वाचन अधिकारी ने बताया
BJP के पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
BJP के पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
दिल्ली की मस्जिदों और दरगाह को नोटिस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई चिंता
दिल्ली की मस्जिदों और दरगाह को नोटिस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई चिंता

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
Embed widget