एक्सप्लोरर

नैनीताल: फीका पड़ा क्रिसमस और नए साल का जश्न, झीलों की नगरी से गायब है पर्यटकों की भीड़

कोरोना संक्रमण के कारण इस बार झीलों की नगर नैनीताल से पर्यटकों की भीड़ गायब है. पर्यटकों के ना होने के चलते इस बार क्रिसमस और नए साल की जश्न फीका पड़ता दिख रहा है.

नैनीताल. झीलों की नगरी नैनीताल में इस बार क्रिसमस और नए साल के जश्न की चमक फीकी पड़ती दिख रही है. कोरोना संक्रमण के कारण इस बार नैनीताल के बाजारों से रौनक और पर्यटकों की भीड़ गायब है. स्थानीय होटलों और रेस्तरां के मुताबिक, केंद्र सरकार के तीन कृषि सुधार कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले किसानों के कारण भी राष्ट्रीय राजधानी और पड़ोसी क्षेत्रों के लोग यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं. हालांकि क्रिसमस और नए साल का दिन दोनों इस बार शुक्रवार को पड़ रहे हैं जिससे सप्ताहांत बढ़ गया है, लेकिन इस पसंदीदा हिल स्टेशन में होटलों के लिए कारोबार धीमा ही है.

नहीं मिल रही होटलों की बुकिंग नैनीताल होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश शाह ने कहा, ‘‘इस बार कोरोना वायरस के कारण नए साल के लिए होटलों को लगभग न के बराबर ही बुकिंग मिली हैं. इसी प्रकार क्रिसमस के लिए भी बहुत थोड़ी ही बुकिंग मिली हैं.’’

एसोसिएशन के जनसंपर्क अधिकारी आलोक शाह ने कहा, ‘‘किसानों के विरोध के कारण भी दिल्ली और आस-पास के लोग यात्रा करने से बच रहे हैं. नैनीताल के प्रवेश द्वार पर कोरोना वायरस परीक्षण से भी पर्यटक आने से हिचक रहे हैं.’’ होटल मनु महारानी के प्रबंधक नरेश गुप्ता ने कहा, ‘‘इस साल क्रिसमस और नए साल में कोई विशेष कार्यक्रम नहीं होगा क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण होटल को कोई बुकिंग नहीं मिली हैं.’’

फैंसी लाइटों से नहीं सजेगा माल रोड व्यापारी संघों ने कहा कि माल रोड को इस बार फैंसी लाइटों से नहीं सजाया जाएगा. साथ ही वार्षिक शीतकालीन कार्निवल से जुड़ी सामान्य धूमधाम भी इस वर्ष गायब ही रहेगी. हालांकि नैनीताल होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष शाह ने कहा कि विंटर कार्निवल की परंपरा को जारी रखा जाएगा, लेकिन वह मैराथन और कुछ प्रतियोगिताओं तक ही सीमित रहेगी.

ये भी पढ़ें:

राम मंदिर निर्माण के लिए 5 करोड़ परिवारों से धन की मांग करेंगे VHP कार्यकर्ता, जानें- रामविलास दास वेदांती ने क्या कहा

AMU शताब्दी समारोह: PM मोदी के स्वागत के लिए रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन हुई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget