एक्सप्लोरर

AMU शताब्दी समारोह: PM मोदी के स्वागत के लिए रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन हुई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

AMU में यूनिवर्सिटी प्रशासनिक ब्लॉक, विक्टोरिया गेट, यूनिवर्सिटी मस्जिद, स्ट्रेची हाल और सेन्टेनरी गेट को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है.

अलीगढ़. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के शताब्दी समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. 22 दिसंबर को होने वाले शताब्दी समारोह को यादगार बनाने के लिए इमारतों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. एएमयू में यूनिवर्सिटी प्रशासनिक ब्लॉक, विक्टोरिया गेट, यूनिवर्सिटी मस्जिद, स्ट्रेची हाल और सेन्टेनरी गेट को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. तरह-तरह की रोशनियों से नहाए एएमयू का नजारा देखते ही बन रहा है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. कई प्रमुख हस्तियां एएमयू के ऑनलाइन समारोह में शिरकत करेंगे.

एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने निमंत्रण स्वीकार करने पर पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि पीएम की उपस्थिति से देश और दुनिया में फैले एएमयू समुदाय को एक महत्वपूर्ण संदेश मिलेगा. तारिक मंसूर ने आगे कहा कि किसी भी यूनिवर्सिटी के लिए शताब्दी वर्ष यादगार साल होता है. उन्होंने बताया कि इस समारोह के लिए राष्ट्रपति, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री समेत विभिन्न प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया है. उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भी कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद जताई है.

शास्त्री के बाद एएमयू के कार्यक्रम में शामिल होने वाले मोदी पहले पीएम बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवंगत लाल बहादुर शास्त्री के बाद एएमयू के किसी भी समारोह में शामिल होने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं. साल 1964 में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने दीक्षांत समारोह को संबोधित किया था.

1920 में बना अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय गौरतलब है कि मुहम्मद एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज 1 दिसंबर 1920 को राजपत्र अधिसूचना के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बन गया था. उसी साल 17 दिसंबर को एएमयू का औपचारिक रूप से एक विश्वविद्यालय के रूप में उद्घाटन किया गया था. 17 दिसंबर को तत्कालीन कुलपति मुहम्मद अली मुहम्मद खान राजा महमूदाबाद ने इस विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया था.

ये भी पढ़ें:

AMU के शताब्दी समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे मोदी, शास्त्री के बाद किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने वाले पहले पीएम

कृषि कानूनों का विरोध वही लोग कर रहे हैं, जो किसानों के हक पर डकैती डालते थे: सीएम योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
खिलौने वाली बंदूक से हिस्ट्रीशीटर ने की थी लूट, ऐसे हुआ खुलासा
खिलौने वाली बंदूक से हिस्ट्रीशीटर ने की थी लूट, ऐसे हुआ खुलासा
वंदे मातरम् पर BSP चीफ ने कांग्रेस को दिखाया आईना, BJP को भी घेरा
वंदे मातरम् पर BSP चीफ ने कांग्रेस को दिखाया आईना, BJP को भी घेरा
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget