एक्सप्लोरर

Top Ten News लॉक डाउन में मांग सकते हैं जनता का सहयोग...पीएम करेंगे 'मन की बात'......पढ़ें आज की दस बड़ी खबरें

महीने का आखिरी रविवार है। पीएम मोदी आज मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित करेंगे। इसके अलावा देश में कोरोना मरीजों का क्या हाल है...पढ़ें 26 अप्रैल की दस बड़ी खबरें।

1- भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक 24,942 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 5209 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, जबकि 779 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 18953 एक्टिव केस हैं। सरकार ने शनिवार को कहा कि देश में कोविड-19 मामलों के दोगुना होने की औसत दर फिलहाल 9.1 दिन है। वहीं शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक, देश में नये मामलों की वृद्धि दर छह प्रतिशत दर्ज की गई है, जो देश के 100 मामलों का आंकड़ा पार करने के बाद से प्रतिदिन के आधार पर सबसे कम वृद्धि दर है। कोविड-19 पर उच्चाधिकार प्राप्त मंत्रिसमूह (जीओएम)की 13 वीं बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। जीओएम को कोविड-19 संक्रमण के मामलों का इलाज कर रहे विशेष अस्पतालों का राज्यवार ब्योरा दिया गया। साथ ही, पृथक बिस्तर एवं वार्ड, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट), एन 95 मास्क, दवाइयां, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य की उपलब्धता की भी जानकारी दी गई। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आज की तारीख तक, एक लाख से अधिक किट और एन 95 मास्क देश में प्रतिदिन बन रहे हैं।

2- विश्व भर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 28,55,699 हो गई है। अब तक 815,891 लोग ठीक हुए हैं जबकि 198,532 की मौत हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की बात करें तो अमेरिका में 52,243 की मौत और 926,530 संक्रमित हैं। इटली में 25,969 की मौत और 192,994 संक्रमित है। स्पेन में 22,902 की मौत और 223,759 संक्रमित हैं। फ्रांस में 22,245 की मौत और 159,828 संक्रमित हैं। यूके में 19,506 की मौत और 143,464 संक्रमित हैं।

3- आज मन की बात करेंगे पीएम मोदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की तहत देशवासियों को संबोधित करेंगे। मन की बात’कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे दूरदर्शन और आकाशवाणी पर होगा। संभव है कि मोदी का संबोधन कोविड-19 महामारी के पर केन्द्रित रहे।

4-महाराष्ट्र के पालघर में भीड़ द्वारा दो संतो की गई हत्या के विरोध में आज शाम 6 बजे पालघर के संतो को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि देने की अपील की गई है। इसके तहत शाम 6 बजे एक दिया लेकर दो मिनट खड़े रहकर श्रद्धांजलि देनी है। इस आह्वान को देश के बहुत सारे साधुसंतो ने अपना समर्थन दिया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पालघर के गड़चिनचले गांव में दो साधुओं की पीट-पीटकर निर्मम हत्‍या कर दी गई थी। यह पूरी घटना वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों के सामने हुई। आरोपियों ने साधुओं के साथ एक ड्राइवर और पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया। हमले के बाद साधुओं को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

5- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत कोविड-19 संकट के मद्देनजर मौजूदा स्थिति पर आज अपने कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार, संघ के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी आभासी मंच के माध्यम से इसके प्रमुख अपना भाषण देंगे। भागवत आज शाम 5 बजे ‘वर्तमान स्थिति और हमारी भूमिका’ पर संबोधन देंगे। संघ ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आप सभी को परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों के साथ इस सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है।’’ यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नागपुर महानगर का बौद्धिक वर्ग है जिसे भागवत संबोधित करेंगे। सीधा प्रसारण संघ के फ़ेसबुक पेज और यूटयूब चैनल पर होगा। कार्यक्रम 5 से 6 बजे तक चलेगा। जिसमे करीब 50 मिनट तक मोहन भागवत संबोधन देंगे

6- उत्तर प्रदेश में कोरोना के आकड़ें 1793 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 177 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए। ये एक दिन में आए सबसे ज्यादा कोरोना के आकड़ें हैं। कुल मरीजों में 1040 तब्लीगी जमात या उनके संपर्क के लोग हैं। साथ ही 1793 कोरोना पॉजिटिव में 261 मरीज डिस्चार्ज किये जा चुके हैं और 28 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश भर में 35 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

7- यूपी के कोरोना से पीड़ित टाप 8 जिलों की सूची में आगरा -371, लखनऊ-193, गौतमबुद्धनगर-113, कानपुर- 149, मुरादाबाद-101, मेरठ-89,फिरोजाबाद-83 और सहारनपुर -160 शामिल है, इन्ही 8 जिलों में 1259 कोरोना के मरीज शामिल हैं, इसके साथ ही प्रदेश में पूरे आकड़े 1793 के आधे से ज्यादा है या ये कहें कि प्रदेश में बाकि के 534 मरीज अन्य 49 जिलों के है।

8- हरियाणा से यूपी के 2,224 मजदूर वापस लाए गए, आज 11 हजार वापस लाए जाएंगे। लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश के मजदूरों को लाने का काम शनिवार से शुरू हो गया और पहले चरण में 2,224 श्रमिकों को 82 बसों की मदद से लाया गया है। आज तक 11 हजार लोग वापस आ जाएंगे। अपर मुख्य सचिव (गृह और सूचना) अवनीश अवस्थी ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेन्स में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य राज्यों में 14 दिन का पृथक-वास पूरा कर चुके उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाए जाने के संबंध में निर्देश दिए थे।

9- गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरु होगी चारधाम यात्रा, लेकिन श्रद्धालु नहीं आ पाएंगे। उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालय में स्थित विश्वप्रसिद्ध चारधामों की वार्षिक यात्रा इस साल आज मंदिरों के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो जाएगी लेकिन कोरोना वायरस संकट के कारण श्रद्धालुओं को उनके दर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी। उत्तराखंड के चारधाम के नाम से प्रसिद्ध बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद हर साल अप्रैल-मई में खुलते हैं और इस दौरान इन समारोहों में हमेशा हजारों श्रद्धालु शामिल होते रहे हैं।

10- आज अक्षय तृतीया है। अक्षय तृतीया को सोने की खरीद को शुभ माना जाता है। सालों से लोग इस परंपरा का पालन करते आए हैं लेकिन इस साल लॉकडाउन के चलते आभूषण की दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि इस साल जूलरी खरीदने की परंपरा का पालन डिजीटल माध्यम से जारी है। कई स्टोर्स ग्राहकों को ऑनलाइन जूलरी की खरीदारी करने की सुविधा दे रहे है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget