एक्सप्लोरर

तीरथ सिंह रावत का इस्तीफा | उत्तराखंड के 21 साल के इतिहास में 9 मुख्यमंत्री बदले गए, 10 साल की सत्ता में 6 CM दे चुकी है BJP

साल 2000 में उत्तराखंड को अलग राज्य घोषित किया गया था. 2002 में उत्तराखंड में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए. शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ने पहली बार उत्तराखंड में अपनी सरकार बनाई.

देहरादून: महज 21 साल पहले अस्तित्व में आए उत्तराखंड की सियासत में शुरुआत से ही अस्थिरता का दौर रहा है. उत्तराखंड के 21 साल इतिहास में एक मुख्यमंत्री के सिवाय कोई 5 साल तक कुर्सी नहीं संभाल सका. चार महीने पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले तीरथ सिंह रावत ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है. अब तक कुल नौ अलग-अलग मुख्यमंत्री शपथ ले चुके हैं. अकेले बीजेपी ने ही छह बार अपने मुख्यमंत्री बदले हैं, अब सातवीं बार नया मुख्यमंत्री चुना जा रहा है.

नित्यानंद स्वामी बने पहले मुख्यमंत्री
साल 2000 में उत्तराखंड को अलग राज्य घोषित किया गया था. तब पहली बार बीजेपी को सरकार बनाने का मौका मिला. बीजेपी के नित्यानंद स्वामी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना. लेकिन सालभर के भीतर ही उनको कुर्सी छोड़नी पड़ती है. 9 नवंबर 2000 से 29 अक्टूबर 2001 तक नित्यानंद स्वामी मुख्यमंत्री रहे. 30 अक्टूबर 2001 को बीजेपी नेता भगत कोश्यारी ने कुर्सी संभाली. लेकिन उनका सफर भी महज 122 दिन (1 मार्च 2002) में समाप्त हो जाता है. भगत सिंह कोश्यारी आजकल महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं. 

कांग्रेस को मिली सत्ता
साल 2002 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव हुए लेकिन बीजेपी फिर अपनी सरकार नहीं बना पाई. शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ने पहली बार उत्तराखंड में अपनी सरकार बनाई. दो मार्च 2002 को नारायण दत्त तिवारी मुख्यमंत्री बनते हैं. एनडी तिवारी ही एक मात्र ऐसे मुख्यमंत्री रहे, जिन्होंने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया.

दूसरी विधानसभा में बीजेपी की वापसी
साल 2007 में दूसरी विधानसभा के लिए उत्तराखंड में चुनाव हुए और बीजेपी फिर सत्ता में आई. भुवन चंद्र खंडूरी को मुख्यमंत्री बनाया गया. लेकिन दो साल 4 महीनों के भीतर ही उनकी कुर्सी रमेश पोखरियाल निशंक को दे दी गई. दो साल बाद पासा फिर पलटा. भुवन चंद्र खंडूरी एक बार मुख्यमंत्री बनते हैं, लेकिन सिर्फ 6 महीनों के लिए.

तीसरा विधानसभा में कांग्रेस ने भी बदला सीएम
साल 2012 में तीसरी विधानसभा के लिए चुनाव हुए. एक बार फिर सत्ता कांग्रेस के हाथ में आती है. कांग्रेस ने कद्दावर नेता विजय बहुगुणा जोशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हैं. लेकिन मुख्यमंत्री बदलने की प्रथा कांग्रेस ने भी नहीं तोड़ी. बहुगुणा को भी 2 साल बाद गद्दी छोड़नी पड़ी. कांग्रेस नेता हरीश रावत उत्तराखंड कांग्रेस सरकार की बागडोर संभालते हैं. हरीश रावत दो साल दो महीने तक मुख्यमंत्री रहे. इसके यहां राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया. इसके बाद 11 मई 2016 से 18 मार्च 2017 तक के लिए हरीश रावत फिर मुख्यमंत्री बने. 

2017 में बीजेपी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया
साल 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथों से सत्ता चली गई. बीजेपी ने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई. इस बार बीजेपी ने त्रिवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री बनया. उन्होंने चार साल तक राज्य की सत्ता संभाली. ऐसा माना जा रहा था कि पांच साल कार्यकाल पूरा करने वाले वह दूसरे मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. राज्य में कई बीजेपी नेता ही उनसे खुश नहीं थे. ऐसे में तीरथ सिंह रावत को सीएम बनाने का फैसला हुआ. 10 मार्च 2021 को तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली. लेकिन 114 दिनों बाद ही उन्हें यह पद छोड़ना पड़ा. बीजेपी ने शनिवार की दोपहर तीन बजे से पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें मुख्यमंत्री का नया चेहरा तय होगा.

ये भी पढ़ें-
मुख्यमंत्री बनते ही सुर्खियों में आ गए थे तीरथ सिंह रावत, जानिए- वो बयान जिन पर खूब मचा बवाल

कोरोना की दूसरी लहर खत्म नहीं हुई, तीसरी लहर का आना या न आना हमारे हाथ में है- डॉ वीके पॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget