एक्सप्लोरर

कोरोना की दूसरी लहर खत्म नहीं हुई, तीसरी लहर का आना या न आना हमारे हाथ में है- डॉ वीके पॉल

डॉ वीके पॉल ने कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन से लगातार बातचीत चल रही है. ये बहुत अच्छी वैक्सीन है, सिंगल डोज है. एक ही डोज से कोर्स पूरा हो जाता है. कंपनी के साथ बातचीत करके काम कर रहे है.

नई दिल्ली: नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है. तीसरी लहर का आना या नहीं आना, हमारे हाथ में है. तीसरी लहर के लिए तैयारी रहेगी. अगर हम अनुशासन में हैं, दृढ़ निश्चय रखते हैं तो ये लहर नहीं आएगी. उन्होंने कहा कि चैन ऑफ ट्रांसमिशन वहीं रोकना है. यूरोप में केस बड़े है. यूके, इजराइल, रूस में कोरोना मामले बढ़ गए है. इस वायरस से लड़ाई अब भी जारी है. 

शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में केस में कमी आ रही है. एक सप्ताह में केस में कमी आई है. देश के 100 जिलों में 100 से ज्यादा केस आ रहे है. एक्टिव केस हर दिन कम हो रहे हैं. अब सिर्फ 5,09,637 एक्टिव केस हैं. वहीं अब देश मे रिकवरी रेट में लगातार बढ़ोतरी हुई है और अब ये 97% है. 71 जिलों में केस पाजिटिविटी 10% से ज्यादा है. अभी भी हम दूसरी लहर से जूझ रहे हैं.

"वैक्सीन दे रही है सुरक्षा"
डॉ वीके पॉल ने कहा कि पंजाब के पुलिसकर्मियों पर एक स्टडी हुई जो PGI ने की. 4868 पुलिसवालों को कोई वैक्सीन नहीं मिली और 15 मौत हुई. 3 प्रति हजार पर मौत हुई. 35,856 पुलिसवालों को एक डोज मिली और सिर्फ 9 मौत हुई. 0.25 प्रति हजार 42,720 को दोनों डोज मिली और सिर्फ 2 की मौत हुई. ये 0.05 प्रति एक हजार पर यानी वैक्सीन से सुरक्षा दे रही हैं. सिंगल 92 और डबल से 98 प्रोटेक्शन मिल रही है.

पॉल ने जायडस कैडिला वैक्सीन पर कहा, 'जायडस की एप्लीकेशन डीसीजीआई के पास है. सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी के द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया हो रही है. हमें उम्मीद है कि जल्दी और पॉजिटिव फैसला होगा क्योंकि हमारे लिए ये वैक्सीन एक गौरव का क्षण है. यूनीक टेक्नॉलॉजी है दुनिया में पहली बार. अगर ये वैक्सीन सभी साइंटिफिक पैरामीटर से उभरकर आता है तो हमारे वैक्सीन कार्यक्रम में इसकी वजह से बहुत तेज गति और उर्जा आएगी. हम इसका इंतजार कर रहे है. दाम के बारे में अभी उन्होंने हमें नहीं बताया है. ये उनसे ही पता करना होगा.'

ये भी पढ़ें-
गर्भवती महिलाएं लगवा सकती हैं वैक्सीन, CoWIN रजिस्ट्रेशन और वॉक-इन की दी गई इजाजत

मुख्यमंत्री बनते ही सुर्खियों में आ गए थे तीरथ सिंह रावत, जानिए- वो बयान जिन पर खूब मचा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget