एक्सप्लोरर

कॉर्बेट पार्क में हमलावर बाघ को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा गया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Uttarakhand News: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के कानियां बीट में पेट्रोलिंग कर श्रमिक ने बाघ ने हमला कर दिया है. गनीमत रही कि अन्य अधिकारियों ने हवाई फायरिंग कर जंगल की ओर बढ़ा दिया.

Corbett Tiger Reserve News: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के कानियां बीट में बीते दिनों से आतंक मचाने वाले हमलावर बाघ को पार्क प्रशासन की टीम ने आखिरकार ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया है. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. पिछले तीन दिनों से लगातार बाघ को पकड़ने की मांग को लेकर स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे थे.

बीते दिन इस बाघ ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के कानियां बीट में पेट्रोलिंग कर रहे दैनिक श्रमिक गणेश पर हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. श्रमिक को बचाने के लिए साथ मौजूद कर्मचारियों ने हवाई फायरिंग की, जिसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया. गणेश का वर्तमान में अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बाघ के हमले से गुस्साए लोग
इससे पहले 9 जनवरी को जंगल में लकड़ी लेने गए 37 वर्षीय प्रेम सिंह, जो कॉर्बेट मुख्यालय में माली के रूप में कार्यरत थे, बाघ का शिकार बन गए थे. इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रामनगर-ढेला मार्ग पर शव रखकर घंटों विरोध प्रदर्शन किया था. वहीं, जब बीते दिन गणेश पर हमला हुआ, तो क्षेत्र में आक्रोश और बढ़ गया.

हमले की घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला एवं झिरना पर्यटन जोन को जाने वाले मुख्य मार्ग पर सांवल्दे वन चौकी के पास जोरदार प्रदर्शन किया और मार्ग जाम कर दिया. इस प्रदर्शन के कारण पर्यटकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

इलाके में धारा 144 लागू 
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी. साथ ही, बिजरानी रेंज के रेंजर भानु प्रकाश हरबोला की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद व 50 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. बीते कई दिनों से इस बाघ का आंतक जारी था, जिससे इलाके के लोगों में भय माहौल था.

गुरुवार देर रात कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की टीम ने बाघ को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया. पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटि ने बताया कि पकड़ा गया बाघ नर है और उसकी उम्र करीब आठ वर्ष है. फिलहाल, उसे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज स्थित रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है. बाघ के हमलों को लेकर अब वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है. पकड़े गए बाघ और मृतक प्रेम सिंह के सैंपल सीसीएमबी हैदराबाद भेजे जाएंगे, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि हमले के पीछे यही बाघ जिम्मेदार था या नहीं.

वन विभाग ने क्या कहा? 
बाघों की सुरक्षा और स्थानीय लोगों की सुरक्षा दोनों ही महत्वपूर्ण हैं. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन लगातार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि बाघ संरक्षण और मानव जीवन के बीच संतुलन बना रहे. हालांकि, जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों के लिए यह संघर्ष लगातार चिंता का विषय बना हुआ है.

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर साकेत वडोला ने कहा कि वन विभाग बाघ संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय समुदाय की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दे रहा है. इस घटना ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को उजागर किया है, जिससे निपटने के लिए वन विभाग को और अधिक प्रभावी कदम उठाने होंगे.

यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी बस टकराई ट्रैवलर, चार की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?
Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget