एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में हॉस्टल से सुबह-सुबह तीन लड़कियां गायब, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

Ghaziabad Kidnap Case: गाजियाबाद में कस्तूरबा गांधी हॉस्टल से तीन लड़कियां सुबह-सुबह गायब गो गई हैं. लड़कियों के गायब होने की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया.

Ghaziabad Today News: गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी हॉस्टल से तीन लड़कियां गायब हो गई हैं. इसकी सूचना पुलिस को दी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. गाजियाबाद कमिश्नरी के सिहानी गेट थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी हॉस्टल से तीन लड़कियां सुबह-सुबह गायब हो गई हैं. लड़कियों के गायब होने की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया.

पुलिस को सूचना मिलने के बाद उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, जब रोजाना की तरह लड़कियों को सुबह योगा के लिए ले जाया गया तो तीनों लड़कियां हॉस्टल से गायब पाई गईं. लापता लड़कियां छठी से आठवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही हैं और वे हॉस्टल में निवास नहीं कर रही थीं.

गाजियाबाद में हॉस्टल से लड़कियां गायब

पुलिस ने हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें देखा गया कि लड़कियां सुबह हॉस्टल की गैलरी में टहल रही थीं और इसके बाद अचानक गायब हो गईं. लड़कियां गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों की रहने वाली हैं और उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि हम मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हम आगे की कार्रवाई कर रहे हैं. लड़कियों के परिवारों को भी पूरी जानकारी दी गई है. हॉस्टल प्रबंधन पर इस घटना के बाद गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

क्या लड़कियों के साथ वार्डन ने किया गलत व्यवहार?

क्या हॉस्टल में इन लड़कियों के साथ कोई गलत काम किया गया था, या हॉस्टल की वार्डन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था? इस मुद्दे पर हॉस्टल प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की तह तक पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं और जल्द ही कोई ठोस अपडेट मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: मंगेश यादव एनकाउंटर पर सपा-बीजेपी की 'तू-तू मैं-मैं' पर पूर्व DGP की एंट्री, कर दिया बड़ा दावा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा
Joshimath Helicopter Crash LIVE: जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, जांच के आदेश
Live: जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, जांच के आदेश
बागपत में दिवाली से पहले एक्शन में खाद्य विभाग, 310 किलो मिठाई कराई नष्ट
बागपत में दिवाली से पहले एक्शन में खाद्य विभाग, 310 किलो मिठाई कराई नष्ट
गांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर UP, योगी सरकार के प्रयासों से रफ्तार तेज
गांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर UP, योगी सरकार के प्रयासों से रफ्तार तेज

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget