एक्सप्लोरर

मंगेश यादव एनकाउंटर पर सपा-बीजेपी की 'तू-तू मैं-मैं' पर पूर्व DGP की एंट्री, कर दिया बड़ा दावा

Mangesh Yadav Encounter: सुल्तानपुर एनकाउंटर को लेकर हो रही सियासत पर पूर्व डीजीपी बृजलाल ने सपा अध्यक्ष पर पलटवार किया और कहा कि उनकी सरकार में बदमाश ही एसपी, डीएसपी की हत्याएं करते थे.

Sultanpur News: सुल्तानपुर में आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच 'तू-तू मैं-मैं' का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच अब यूपी के पूर्व डीजीपी और भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद बृजलाल ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने सपा द्वारा सुल्तानपुर एनकाउंटर को नकली बताने पर कहा कि सपा खुद अपराधियों और आतंकियों की राजनीति करती है. 

बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार की सरकार में हालत ये थी की बदमाश ही एसपी, डीएसपी और पुलिसवालों की हत्याएं करते थे. अखिलेश यादव के आरोपों का जवाब देते हुए ब्रज लाल ने अपने कार्यकाल के तमाम यादव अपराधियों के नाम और आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी दी और कहा कि इन पर जब कार्रवाई होती थी तब सपा के लोग खुलकर इनके समर्थन में खड़े हो जाते थे. 

पूर्व डीजीपी ने लगाए गंभीर आरोप
पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा कि अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर में एनकाउंटर पर इसलिए उंगली उठाई है क्योंकि उसमें मारा गया आरोपी यादव है. जबकि उसने एक सर्राफ के यहां डकैती डाली थी और एक करोड़ से ज़्यादा संपत्ति लूट ली गई थी. उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि आप तो अपराधियों और आंतकियों की राजनीति करते हैं. आप भूल गए कि साल 2013 में आतंकवादियों की 14 चार्जशीट वापस ली गई थी. इनमें दो पाकिस्तानी भी थे. 

सांसद ने सपा कार्यकाल में मारे गए अधिकारियों का भी जिक्र किया और कहा कि आपके कार्यकाल में एसपी मुकुल द्विवेदी मारे गए, थानाध्यक्ष संतोष यादव मारे गए और इन्हें मारने वाला रामवृक्ष यादव और उसका गैंग था जिसे यादव परिवार ने ही संरक्षण दिया था. उन्होंने आरोप लगाया कि फतेहगढ़ में इंस्पेक्टर राजकुमार को एक अदने से बदमाश ने मार दिया था. 

इसके साथ ही उन्होंने कई और अधिकारियों के नाम का जिक्र किया. सांसद ने कहा कि आपके राज में तो जंगलराज था. जब पुलिस से मुठभेड़ होती है तो बदमाश गोली चलाता है. गोली जाति बिरादरी नहीं देखती है. आपकी पार्टी की नीति ही यही रही है. 

सपा ने क्या कहा?
इन सबके बीच पूर्व मंत्री और सपा नेता पवन पांडेय ने कहा है कि मंगेश यादव का एनकाउण्टर नहीं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा हत्या की गई है. दो दिन पहले घर से उठाकर और सटाकर गोली मारकर निर्ममता पूर्वक हत्या की गयी है.भारतीय जनता पार्टी की सरकार में दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज पर सिर्फ़ जुल्म -अत्याचार हो रहा है, इस हत्या के जो भी अधिकारी दोषी हैं जांच कराकर उन सब पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगेश यादव का फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उसे जाति देखकर मार दिया गया. वहीं पूर्व मंत्री और सपा नेता पवन पांडेय ने कहा कि मंगेश यादव का एनकाउंटर नहीं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा हत्या की गई है. दो दिन पहले घर से उठाकर और सटाकर गोली मारकर निर्ममता पूर्वक हत्या की गयी है. 

तेज प्रताप यादव को पसंद नहीं हैं राहुल गांधी? PM के लिए ये नेता है उनकी पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget