यूपी: ग्रेटर नोएडा में खेल-खेल में बच्ची से चली गोली, तीन बच्चे घायल, एक की हालत नाजुक
खेल-खेल में 13 साल की बच्ची के हाथ गलती से गोली चल गई. गोली वहां मौजूद तीन बच्चों को जा लगी, जिससे वो घायल हो गए. एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है.

नोएडा. गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में खेल-खेल के दौरान एक बच्ची से गोली चल गई है. गोली लगने से तीन बच्चे घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मामला दादूपुरा गांव का है. दरअसल, रविवार को बच्चे बंदूक के साथ खेल रहे थे. इसी दौरान खेल-खेल में 13 साल की बच्ची के हाथ गलती से गोली चल गई. गोली वहां मौजूद तीन बच्चों को जा लगी, जिससे वो घायल हो गए. एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है. सभी बच्चे ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती हैं.
मौके पर पुलिस और और फॉरेंसिक की टीम अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि दादूपुरा गांव निवासी एक स्थानीय नेता राजकुमार के घर बच्चों के खेल-खेल में उनकी बेटी के हाथों गोली चल गयी थी.
उन्होंने बताया कि घायल बच्चों के नाम आयुष (8), दीपू (13) और एंजिल (8) है. तीनों आईसीयू में भर्ती हैं. उन्होंने बताया कि गोली चलने की सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची.
जांच में जुटी पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि खेल-खेल में एक बच्चे से गोली चली है. फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि हथियार बच्चों के पास कैसे आया, हथियार कौन सा था और वह लाइसेंसी था या बिना लाइसेंस के था.
ये भी पढ़ें:
























