एक्सप्लोरर

IPL सट्टेबाजी का दुबई से जुड़ा लिंक, लाखों रुपये बरामद, कई गिरफ्तार

IPL सट्टेबाजी को लेकर बनारस में हुई कार्रवाई के दौरान एसटीएफ ने अशोक सिंह, सुनील पाल व विक्की खान नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वाराणसी, एबीपी गंगा: एसटीएफ ने आईपीएल क्रिकेट मैच में चल रही सट्टेबाजी पर काबू पाने के लिए प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी और धरपकड़ का अभियान चलाया है। कानपुर में सट्टेबाजी गिरोह का सरगना जितेन्द्र उर्फ जीतू, आशीष, सुमित, मोहित और हिमांशु को गिरफ्तार किया गया। गिरोह के सदस्यों से पूछताछ के बाद बनारस में भी कार्रवाई की गई। बनारस में हुई कार्रवाई के दौरान एसटीएफ ने अशोक सिंह, सुनील पाल व विक्की खान नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपियों के पास से टीम ने  27.75 लाख रुपए नगद, मोबाइल फोन व अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

विदेशी मुद्रा बरामद

कानपुर से गिरफ्त में आए आरोपियों के पास से एसटीएफ की टीम ने 2.75 लाख रुपये, 5 लैपटॉप, 3 स्मार्ट टीवी,  मोबाइल फोन सहित विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई है। कानपुर में ही दो ऑनलाइन बेटिंग बॉक्स भी मिले जिनमें हर बॉक्स से से 10-10 बुकी एक साथ ऑनलाइन बेटिंग करते है। बॉक्स में माइक और स्पीकर की भी व्यवस्था है। बातचीत रिकॉर्ड करने का भी इंतजाम है। बेटिंग विवाद की दशा में रिकॉर्डिंग सुनाकर विवाद सुलझाते हैं।

दुबई से जुड़े तार

कानपुर में छापेमारी के दौरान मौके से फरार सट्टेबाज अजय सिंह वाराणसी के सुंदरपुर का रहने वाला है। उसी की सरपरस्ती में वाराणसी में सट्टेबाजी का बड़ा रैकेट चल रहा था। जीतू के मध्यम से 20 से ज्यादा बुकी ऑनलाइन बेटिंग करते थे। रायपुर, अजमेर, जयपुर, मुंबई, दिल्ली से लेकर दुबई तक के बुकी से जीतू के कनेक्शन हैं।

काली कमाई प्रॉपर्टी में खपाई

कानपुर, लखनऊ, फतेहपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई अन्य जिलों में जगह बदल कर सट्टेबाजी की जा रही है। सट्टेबाजी के पैसों का हवाला के माध्यम से लेनदेन होता था। एसटीएफ के अनुसार, इस गिरोह के सरगना जीतू ने दुबई में रहकर कई साल तक ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम किया है। नाजायज कमाई से जीतू ने मुंबई, कानपुर ,लखनऊ, फतेहपुर में कई मकान बना लिए हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget