एक्सप्लोरर

Gorakhpur: मंदिर में चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा

गोरखपुर के दो मंदिरों में भगवान के मुकुट व चांदी की कटोरी की चोरी हुई थी. वारदात के वक्त चोर सीसीटीवी में कैद हो गया. पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुये चोर को गिरफ्तार कर लिया.

गोरखपुर: गोरखपुर के कई मंदिरों में मुकुट, चांदी की कटोरी समेत रुपयों की चोरी करने वाले शातिर चोर को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. दोनों चोर सूने पड़े मंदिरों में घुसकर चोरी करते थे. कोतवाली क्षेत्र और रामगढ़ताल क्षेत्र में दो मंदिरों में चोरी की घटना को अंजाम देते समय चोर को इस बात का अंदाजा नहीं लगा कि वे वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते कैद हो गया है. उसकी पहचान होने के बाद एक्टिव हुई कोतवाली पुलिस ने चोर और उससे चोरी का सामान खरीदने वाले सर्राफ को गिरफ्तार कर लिया.

भगवान का मुकुट और चांद की कटोरी चुराई

गोरखपुर के कोतवाली सर्किल के सर्किल अफसर वीपी सिंह ने घटना का खुलासा किया. उन्‍होंने बताया कि, कोतवाली थाना क्षेत्र के दो मंदिर में 12 फरवरी और 31 जनवरी को रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के दो मंदिरों में दो मुकुट और चांदी की कटोरी चोरी की वारदात को एक चोर ने अंजाम दिया था. उन्‍होंने बताया कि सीसीटीवी में चोर का वीडियो भी कैद हो गया था. इसी आधार पर पुलिस ने पहचान की. 24 घंटे के अंदर चोर को गिरफ्तार कर लिया.

पकड़ा गया चोर 

सीओ कोतवाली वीपी सिंह महराजगंज के बृजमनगंज शाहाबाद गल्‍ला मंडी के रहने वाले संतोष कुमार वर्मा को चोरी की कटोरी और अन्‍य घटनाओं में चोरी किए गए सामान को बेचने के बाद मिले रुपए बरामद किए हैं. उन चोरी के सामानों को खरीदने वाले सर्राफ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान कोतवाली थानाक्षेत्र के सर्राफा बाजार घंटाघर सागर इलेक्ट्रानिक्स धर्मकांटा एंड ज्वैलर्स की दुकान से सर्राफ नीरज वर्मा के रूप में हुई है.

चोरी के जुर्म में पहले भी एक साल की जेल काट चुका है

सीओ वीपी सिंह ने बताया कि दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इसके पहले महराजगंज के बृजमनगंज में चोरी के मामले में एक साल के लिए जेल जा चुका है. चोर की गिरफ्तारी कोतवाली थाना क्षेत्र के हठ्ठीमाई मंदिर के पास से की गई है. उन्‍होंने बताया कि ये अकेले चोरी करता रहा है. पुलिस ने इस मामले में कोतवाली थाने में आईपीसी की धारा 380, 411, 379, 411 और रामगढ़ताल थाने में धारा 380, 411 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें.

एटा में पाकिस्तानी महिला के ग्राम प्रधान बनने का मामला, प्रशासन की कार्रवाई, FIR के बाद भेजा गया जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
शिवा शर्मा हत्याकांड: आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget