एक्सप्लोरर

एटा में पाकिस्तानी महिला के ग्राम प्रधान बनने का मामला, प्रशासन की कार्रवाई, FIR के बाद भेजा गया जेल

उत्तर प्रदेश के एटा में पाकिस्तान की महिला के ग्राम प्रधान बनाये जाने का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन जांच में जुट गया है. अधिकारियों के मुताबिक, फर्जी आधार कार्ड बनाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी.

एटा: कोई भी देशवासी मुश्किल से ही ये विश्वास करेगा कि स्वतंत्रता के 74 साल बाद भी भारत में एक पाकिस्तानी महिला को ग्राम प्रधान की बागडोर सौंप दी गयी और भारत सरकार, बड़े बड़े अधिकारियों और सरकार, अभिसूचना इकाई और अन्य एजेंसियों को इसकी कानों कान भनक तक नहीं लगी. उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में एक शिकायत पर कराई गई जांच में ये मामला सही पाया गया और अब जिला प्रशासन ने इस पाकिस्तानी महिला के खिलाफ एटा के जलेसर थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इस महिला को जेल भेज दिया है.

इस तरह बनी प्रधान

दरअसल उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में जलेसर थाना व तहसील क्षेत्र में गुदाऊ ग्राम सभा का चुनाव 2015 में पंचायत चुनावों के साथ हुआ था, तब इस गांव की प्रधान शहनाज बेगम को चुना गया था. इसी समय 2015 में ही इसी गांव से पाकिस्तानी महिला बानो बेगम ने भी अपनी पाकिस्तानी नागरिकता की सच्चाई को छिपाते हुए ग्राम सदस्य का चुनाव लड़ा था और ये जीत भी गयी. जनवरी 2020 में इस गांव की प्रधान शहनाज बेगम की मौत के बाद पाकिस्तानी नागरिक महिला जो कि उस समय ही इस गांव की ग्राम पंचायत सदस्य थी, को कार्यवाहक ग्राम प्रधान चुन लिया गया और तबसे ये पाकिस्तानी महिला पूरे गांव की प्रधान बनकर कार्य कर रही थी.

इस तरह हुआ खुलासा 

इसी गांव के रहने वाले कुवेदान खान ने 10 दिसंबर, 2020 को इस मामले की शिकायत एटा के जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी से की, तो इस मामले की विस्तृत जांच कराई गई, जिसमें ये शिकायत सही पायी गयी और इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी ने ग्राम पंचायत सचिव ध्यान पाल सिंह को इस पाकिस्तानी महिला के खिलाफ सुसंगत धाराओं में तत्काल रिपोर्ट दर्ज करवाने के आदेश दिए.

इस मामले की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत जलेसर के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव के क्रम में बानो बेगम पत्नी अख्तर अली सदस्य ग्राम पंचायत को अग्रिम आदेशों तक कार्यवाहक ग्राम प्रधान के रूप में नामित किया गया था. बानो बेगम अनपढ़ है और अंगूठा लगाती है.

इस तरह पाकिस्तान पहुंची

जांच रिपोर्ट के अनुसार पुलिस आख्या व अभिलेखों के सत्यापन के अनुसार पाक नागरिक बानो बेगम का जन्म 1968 में ग्राम अरुआ थाना अछनेरा जनपद आगरा में हुआ था और कुछ समय बाद बानो बेगम का परिवार पाकिस्तान चला गया था. बाद में ये अपने पिता के पारपत्र संख्या ए ई 0 354586 दिनांक 1/8/1975 एवं वीजा संख्या KAR 1124/79 दिनांक 4/6/1979 के अनुसार अटारी रेल अमृतसर के क्रम संख्या 6/3182 दिनांक 7/6/1979 के आधार पर भारत मे ग्राम अरुआ थाना अछनेरा जनपद आगरा आ गयी थी.

जांच रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बानो बेगम की शादी इनके पिता द्वारा दिनांक 8/6/1980 को भारतीय नागरिक अख्तर अली निवासी ग्राम गुदाऊ ,थाना जलेसर जनपद एटा के साथ कर दी गयी और शादी के बाद पिता वापस पाकिस्तान चले गए. इसी आधार पर बानो के आवेदन किये जाने के बाद भारत सरकार के पत्रसंख्या 16028/236/80 विदेशी 03 दिनांक 26/3/1983 के अनुसार भारत में वीजा के आधार पर रहने की अनुमति प्रदान की गई थी,और तभी से बानो बेगम अपने पति अख्तर अली के साथ गुदाऊ गांव एटा जनपद में रह रही है. ये दीर्घकालीन वीजा पर वैध रूप से यहां निवास कर रही है.

2015 में बानो बेगम एटा के गुदाऊ ग्राम में ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर अपनी नागरिकता के तथ्यों एवं अभिलेखों को छिपाकर चुनाव लड़ी और निर्वाचित हुई. जनवरी 2020 में गुदाऊ ग्राम प्रधान शहनाज बेगम की मौत के बाद ग्राम प्रधान की रिक्ति के समय कार्यवाहक ग्राम प्रधान के रूप में नामित किये जाते समय भी बानो बेगम के द्वारा अपनी पाकिस्तानी नागरिकता के तथ्यों को छिपाकर कार्यवाहक ग्राम प्रधान का पद ग्रहण किया गया और लगभग पूरे एक साल तक ग्राम प्रधान रही.

फर्जी दस्तावेज बनाने वालों पर भी कार्रवाई

बानो बेगम 41 साल पूर्व पाकिस्तान से एटा रिश्तेदारी में आई थी और यहां अख्तर अली से निकाह कर लिया था. तब से लांग टर्म वीजा को एक्सटेंड करवाकर यहीं रह रही है. बानो बेगम का आधार कार्ड, वोटर कार्ड,आदि फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने व करने वालों पर भी जिला प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें.

पीलीभीत: सरकारी कागजों में 8 सालों से 'मृत' है राम भरोसेलाल, अपनों ने ही हड़प ली थी जमीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget