एक्सप्लोरर

बारिश के कारण आगरा के प्रमुख स्मारक रामबाग की दीवार गिरी, ASI सुपरिटेंडेंट ने DM और NHAI को लिखी चिट्ठी

आगरा में लगातार हो रही बारिश के कारण अब प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों को नुकसान पहुंचना शुरू हो गया है. यहां लगातार हुई बारिश के कारण रामबाग स्मारक की दीवार गिर गई.

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. जिसके कारण शहर की कई सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश इस बार आगरा के ऐतिहासिक स्थलों को नुकसान पहुंचाती दिख रही है. बीते दिनों हुई बारिश के कारण आगरा के प्रमुख स्मारकों में शामिल रामबाग स्मारक की दीवार भी बारिश की वजह से ध्वस्त हो गई है.

मुगल बादशाह बाबर ने करवाया था निर्माण

रामबाग स्मारक जिसे कभी पहले मुगल बादशाह बाबर ने बनवाया था और आराम बाग नाम दिया था. उसकी दीवार तेज बारिश की वजह से धराशाई हो गई है और इसको लेकर आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार का कहना है कि बाबर के जमाने का बना यह स्मारक काफी महत्वपूर्ण है और ऐसे में जल्द ही इस दीवार का पुनर्निर्माण कार्य कराया जाएगा और हमने जिलाधिकारी आगरा और एनएचएआई को चिट्ठी लिखकर अवगत करा दिया है.

मराठों के शासनकाल में बदला गया नाम

यमुना किनारे स्थित रामबाग स्मारक का इतिहास काफी रोचक है. मुगल बादशाह बाबर जब 10 मई 1526 को आगरा पहुंचा तो यहां की गर्मी से परेशान हो गया. उसने तय किया कि वह ऐसी आरामगाह बनवाएगा जहां ठंडक बनी रहे. ऐसे में उसने कालिंदी किनारे एक बाग बनवाया जिसे आरामबाग नाम दिया गया. बाद में जब मराठों ने आगरा में शासन किया इसका नाम बदलकर रामबाग कर दिया तब से यहीं नाम चला आ रहा है. बाबर ने इसमें घने और फलदार वृक्ष लगाए थे.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में मानसून के आने के साथ ही मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों के लिए कुछ राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार कानपुर नगर, कानपुर देहात, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, फिरोजाबाद और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. वहीं शाहजहांपुर और बहराइच के आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश देखी जा सकती है.

इसे भी पढ़ेंः
समाजवादी पार्टी जल्दी शुरू करेगी ब्राह्मण सम्मेलन, कहीं इसकी वजह BSP तो नहीं?

प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने संबंधी प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ किया मंथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget