एक्सप्लोरर

फिल्म 'सूफीयम सुजातयुम' का ट्रेलर हुआ रिलीज

अमेजॅन प्राइम वीडियो ने आज बहुप्रतीक्षित मलयालम फिल्म, 'सूफीयम सुजातयुम' का ट्रेलर जारी कर दिया है।

अमेजॅन प्राइम वीडियो ने आज बहुप्रतीक्षित मलयालम फिल्म, 'सूफीयम सुजातयुम' का ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म विशेष रूप से इस प्लेटफॉर्म पर अपना वैश्विक प्रीमियर कर रही है और ऐसा करने वाली यह पांच भाषाओं में सात भारतीय फिल्मों में से चौथी है। नारानीपुझा शनावास द्वारा निर्देशित, 'सूफीयम सुजातयुम' का निर्माण विजय बाबू ने फ्राइडे फिल्म हाउस के अपने बैनर तले किया है। इसे तीन जुलाई को, भारत में प्राइम सदस्य और दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में मलयालम में यह बहुप्रतीक्षित फिल्म देख सकते हैं। निर्माता विजय बाबू ने कहा, "हमारा प्रयास कुछ ऐसा बनाना है जो अपना एक गहरा प्रभाव पीछे छोड़ दे और 'सूफीयम सुजातयुम' उसी तर्ज पर बनाई गई फिल्म है। फिल्म का विषय वह है जिसे ज्यादा देखा नहीं गया है। कहानी चुलबुली और जटिल है, फिर भी एक सरल, सार्वभौमिक सत्य को रेखांकित करती है कि प्रेम कोई तर्कसंगतता या सीमा नहीं जानता है। इन भूमिकाओं के लिए अदिति राव हैदरी और जयसूर्या से अधिक सटीक विकल्प नहीं हो सकते थे, क्योंकि दोनों को अपने हर किरदार के साथ न्याय करने के लिए जाना जाता है। म्यूजिक के जरिए फिल्म में प्यार की महत्वपूर्ण भावना को एक उपयुक्त ट्रिब्यूट दिया गया है। अमेजॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली फिल्म के साथ हमें खुशी है कि यह फिल्म एक वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने में सफल रहेगी, जो उन्हें मलयालम सिनेमा का फिर से आनंद लेने का मौका देगी।" अदिति राव हैदरी ने कहा है, "सूफीयम सुजातयुम मेरे लिए एक विशेष फिल्म है। मैं भाग्यशाली रही हूं कि मुझे पूरे भारत में कुछ अविश्वसनीय लोगों के साथ काम करने का मौका मिला है और यह एक मलयालम फिल्म की अग्रणी महिला के रूप में मेरे डेब्यू को चिन्हित करती है। फिल्म एक मासूम प्रेम कहानी है, जहां प्रेम पक्षपात और भेदभाव से बेपरवाह है। मैं सचमुच दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि वे सूफी और सुजाता की दुनिया में गुम हो जाएंगे जैसे मैंने किया और मुझे उम्मीद है कि हर कोई किरदारों और कहानी से अपना विशेष रिश्ता जोड़ पाएगा।" जयसूर्या ने कहा, "मलयालम फिल्म उद्योग अच्छी कहानियां पेश करने के लिए जानी जाती है, जो मलयालम फिल्म उद्योग के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक है। सूफीयम सुजातयुम ने भी इस परंपरा को बनाए रखा है जिसमें एक अधूरी प्रेम-कहानी के साथ एक सुंदर लड़की की कहानी को दर्शाया गया है। मैं अदिति के पति की भूमिका निभा रहा हूं।" फिल्म को सिनेमैटोग्राफर अनु मोठेदथ ने शूट किया है और दीपू जोसेफ ने एडिट किया है। फिल्म में आनंदमय संगीत प्रतिभाशाली एम. जयचंद्रन द्वारा रचित है और हरि नारायण द्वारा लिखित इन गानों को सुदीप पलानाड ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के कार्यकारी निर्मात विनय बाबू हैं। 'सूफियम सुजातयुम' 3 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर मलयालम में विश्व स्तर पर प्रीमियर की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget