एक्सप्लोरर

अय्याशी के लिए बिल्डर के बेटे ने थाईलैंड से युवती को बुलवाया, कोरोना से मौत के बाद खुले हैरान करने वाले राज

कोरोना संक्रमण से जूझ रही राजधानी लखनऊ में बिल्डर के बेटे की करतूत ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. बिल्डर के अय्याश बेटे ने 10 दिन पहले युवती को थाइलैंड से लखनऊ बुलवाया था. कोरोना वायरस के संक्रमण से युवती की मौत के बाद हैरान करने वाले राज खुले हैं. 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थाईलैंड की युवती की कोरोना से मौत रहस्यमय बन गई है. चर्चा है कि युवती सेक्स वर्कर थी और कोरोना काल में अय्याशी के लिए राजधानी के एक रसूखदार बिल्डर के बेटे ने उसे थाईलैंड से बुलाया था. यहां युवती कोरोना से संक्रमित हो गई तो उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराकर बिल्डर का बेटा गायब हो गया. सलमान नाम के युवती के स्थानीय एजेंट ने उसका उपचार कराया लेकिन जान नहीं बची. पुलिस ने युवती का अंतिम संस्कार कराने के साथ ही थाईलैंड दूतावास को इसकी सूचना दी है. पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर का कहना है कि युवती के सेक्स रैकेट से जुड़े होने की बात सामने नहीं आई है. युवती लखनऊ क्यों आई थी. अगर उसे किसी ने बुलाया तो वो कौन था. युवती किसके पास रही. इसकी छानबीन की जा रही है. 

7 लाख रुपये में आई थी युवती
रईसजादे की अय्याशी की चर्चा राजधानी के हर शख्स की जुबां पर है. बताया जा रहा है कि रईसजादे ने युवती को 7 लाख रुपये खर्च करके बुलाया था. बिल्डर के अय्याश बेटे ने 10 दिन पहले युवती को थाइलैंड से लखनऊ बुलवाया था. चार दिन पहले कोरोना वायरस के संक्रमण से युवती की मौत के बाद से मामला खुला तो पुलिस प्रशासन के अफसरों में हड़कंप मच गया.

बिल्डर के बेटे की करतूत ने फैलाई सनसनी
कोरोना संक्रमण से जूझ रही राजधानी में बिल्डर के बेटे की करतूत ने तमाम लोगों के होश उड़ा दिए हैं. पता चला है कि बिल्डर के अय्याश बेटे ने युवती को हजरतगंज के एक होटल में ठहराया था. वहां राजधानी के कई नामी-गिरामी लोगों का आना-जाना था. कुछ बड़े लोग युवती के संपर्क में भी आये थे. बिल्डर का कैंट स्थित बंगला में अय्याशी का अड्डा था. युवती कोरोना संक्रमित हुई तो उसके संपर्क वाले सबके पसीने छूट गए. बिल्डर के बेटे ने युवती से हाथ खीच लिए और 28 अप्रैल को उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराकर गायब हो गया. तीन मई को युवती की मौत हो गई. 

पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार
जानकारी के मुताबिक युवती दिल्ली भी गई थी. वो दिल्ली से लखनऊ आई थी. यहां हालत बिगड़ने पर वो राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हुई थी. इंस्पेक्टर विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक युवती की मौत की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई जिसके बाद थाईलैंड दूतावास को सूचित किया गया. विभूतिखंड पुलिस ने थाईलैंड दूतावास की अनुमति पर 5 मई को शव का अंतिम संस्कार कराया. 

पुलिस को खबर तक नहीं
अस्पताल के रजिस्टर में युवती ने हजरतगंज का पता दर्ज कराया था. हालांकि, हजरतगंज इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने इस बारे में जानकारी से इनकार किया है. नियम के मुताबिक कोई भी विदेशी किसी होटल में ठहरता है तो इसकी जानकारी होटल प्रशासन को संबंधित थाने में देनी होती है. इस मामले में ऐसा नहीं किया गया. युवती का पूरा ब्यौरा भी अस्पताल के रजिस्टर में दर्ज नहीं कराया गया. उधर, युवती की मौत के बाद पुलिस ये पता लगाने में जुट गई है कि वो किस-किस के संपर्क में थी और कौन-कौन उससे मिलने आया था. 

ये भी पढ़ें:  

UP Lockdown: यूपी में फिर बढ़ा कोरोना लॉकडाउन, अब 17 मई तक रहेगी पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget