एक्सप्लोरर

छात्राओं से रोटी बनवाने वाली शिक्षिका निलंबित, छात्र को पीटने वाले हेडमास्टर पर भी हुई कार्रवाई

UP News: अलीगढ़ के बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक लगातार लापरवाही कर रहे हैं. उनके खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी की जा रही है. अब जिले में दो शिक्षकों को निलंबित किया गया है.

Aligarh News: अलीगढ़ में प्राथमिक विद्यालय में वायरल वीडियो के आधार पर एक बार फिर बीएसए अलीगढ़ ने कार्रवाई का हंटर चलाया है. इस दौरान एक स्कूल की प्रधान अध्यापिका और दूसरे स्कूल के प्रधानाचार्य पर गाज गिरी है. दोनों ही शिक्षकों को बीएसए ने निलंबित कर दिया है. दोनों मामले को लेकर बताया जाता है पहले भी दो इसी तरह के मामले में बीएसए अलीगढ़ ने जांच कराई थी. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों पर कार्रवाई की गई है. वहीं दूसरी ओर एक बार फिर इसी तरह की कार्रवाई को दुहराया गया है.

बीएसए की गई कार्रवाई से प्राथमिक विद्यालयों में हड़कंप मच गया है. बीते दिनों भी स्कूलों में छात्रों को पीटने और उनसे हवा करने के वीडियो वायरल हुए थे. इस बात को चंद दिन नहीं हुई, लेकिन एक बार फिर छात्राओं से रोटी बनवाने और छात्रों को पीटने के दो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, जिनका संज्ञान लेते हुए दोनों को निलंबित कर दिया है. फिलहाल पूरे मामले को लेकर बीएसए की तरफ से शिक्षा विभाग के नियमों का पालन करने के सभी अधीनस्थों को दिशा निर्देश जारी किए हैं.

छात्रों से बनवाई जा रही थी रोटियां 

दरअसल पहला मामला जिला अलीगढ़ के विकासखंड लोधा के प्राथमिक विद्यालय रोरावर का है, जहां छात्राओं का रोटियां बेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें छोटी-छोटी छात्राएं  स्कूल की रसोइया में रोटी बेलती हुई नजर आ रही थी. 300 से 400 बच्चे स्कूल में बताए जाते हैं. छात्राओं से हर रोज रोटियां बनवाई जा रही थी.

दूसरा मामला अलीगढ़ के ही विकासखंड जवां के कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ पंजीपुर का है, जहां 6 में पड़ने वाले छात्र हिमांशु को प्रधानाचार्य की तरफ से पीटने का वीडियो वायरल हुआ था. दोनों मामले में बीएसए ने जांच कमेटी के आधार पर कार्रवाई की है.

पांच अगस्त का है वीडियो 

अलीगढ़ में प्राथमिक विद्यालयों के वायरल हुए वीडियो में बताया जाता है छात्राओं से जिस वीडियो में रोटी बनवाई जा रही है वो वीडियो 5 अगस्त का है, जो कि विकासखंड लोधा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रोरावर का है. वहीं दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालय में छात्रों के लिए सरकार की तरफ से योजनाओं के तहत दिए जा रहे फल और दूध का वितरण भी सही से नहीं किया जा रहा है, जिसको लेकर प्रधानाध्यापिका को बीएएसए की तरफ से निलंबित करते हुए बड़ी कार्रवाई की है.
छात्राओं से रोटी बनवाने वाली शिक्षिका निलंबित, छात्र को पीटने वाले हेडमास्टर पर भी हुई कार्रवाई

शिकायत पर हेडमास्टर को किया निलंबित 

वहीं दूसरे वायरल वीडियो के मामले में विकासखंड जवां के कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ पंजीपुर में कक्षा-6 के छात्र हिमांशु को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके आरोप में प्रधानाध्यापक मोहम्मद इमरान को बीएएसए ने निलंबित कर दिया है.

पूरे मामले को लेकर बीएसए राकेश कुमार अलीगढ़ ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कराई गई थी. जांच पड़ताल में जो भी तथ्य सामने आऐ उसको लेकर कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें: 'अनगिनत पीढ़ियों से चले आ रहे भेदभाव...', आरक्षण के मुद्दे पर अखलिश यादव ने BJP को फिर घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकत में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकत में रहो
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे की गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget