एक्सप्लोरर

UP News: आगरा में 3 दिवसीय उर्स की तैयारी हुई शुरू, हिंदुस्तानी सतरंगी चादर बनेगी आकर्षण का केंद्र

Taj Mahal: आगरा में तीन दिवसीय उर्स को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है. उर्स में सबसे बड़ा आकर्षण का केन्द्र हिंदुस्तानी सतरंगी चादर रहती है. जिसे दुनिया की सबसे बड़ी चादर मानी जाती हैं.

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में मुगल बादशाह का तीन दिवसीय उर्स आने वाला है. जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है. शाहजहां मुमताज का ताजमहल पर प्रति वर्ष सालाना उर्स का आयोजन किया जाता है. ताजमहल का यह 369वां उर्स है जिसको लेकर ताजमहल से जुड़ी कमेटी तैयारी में जुटी हुई है. मोहब्बत की निशानी कहे जाने वाली इमारत ताजमहल का सालाना उर्स 6, 7 और 8 फरवरी को आयोजित किया जाएगा. जिसमें सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र हिंदुस्तानी सतरंगी चादर रहती है. आयोजन कमेटी की मानें तो यह चादर दुनिया की सबसे बड़ी चादर होती है.

इस वर्ष ताजमहल पर चढ़ने वाली चादर की लंबाई 1560 मीटर यानी 5148 फीट होगी. हिंदुस्तानी सतरंगी चादर में सभी धर्म , सभी वर्गों  और सभी जातियों का कपड़ा सम्मिलित किया जाता है , यानी हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्म के कपड़े से चादर को बनाया जाता है. लोग स्वेक्षा से चादर के लिए कपड़ा दे कर जाते हैं और सभी धर्मों से आने वाले कपड़े को एक साथ जोड़कर हिंदुस्तानी सतरंगी चादर को बनाया जाता है और उर्स के मौके पर सबसे बड़ी चादर को ताजमहल पर चढ़ाया जाता है.

दुनिया की सबसे बड़ी चादर चढ़ेगी
ताजमहल के उर्स के मौके पर शाहजहां और मुमताज की असली कब्र का रास्ता खोला जाता है. ताजमहल पर घुसल की रस्में, संदल की रस्में, कव्वाली और चादरपोशी शामिल है. ताजमहल के उर्स के अंतिम दिन दुनिया की सबसे बड़ी चादर को ताजमहल पर चढ़ाया जाएगा जिसकी लंबाई 1560 मीटर है, सैकड़ो लोग हाथों ही हाथों में लेकर चादर को ताजमहल के अंदर तक लेकर जाएंगे. खुद्दार रोजा ताजमहल उर्स कमेटी के अध्यक्ष हाजी ताहिर उद्दीन ताहिर ने बताया कि उर्स के मौके पर शाहजहां मुमताज के कमरे का रास्ता खोला जाता है, जहां तक लोग पहुंच पाते हैं,ताजमहल पर हिंदुस्तानी सतरंगी चादर को चढ़ाया जाएगा जिसमें सभी धर्म का कपड़ा शामिल है, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी एक साथ शामिल होकर सबसे बड़ी चादर को ताजमहल चढ़ाएंगे. इसको लेकर चादर को तैयार कराया जा रहा है, देश के सभी धर्मों और वर्गों का कपड़ा शामिल है.

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के लिए UP में तैयारी पूरी, पूर्व सांसद को मिली बड़ी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा एक्टिव, रामपुर DM से मुलाकात करेगा पार्टी डेलीगेशन
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा एक्टिव, रामपुर DM से मुलाकात करेगा पार्टी डेलीगेशन
UP News: मुख्यमंत्री योगी 200 लोगों की सुनी फरयादें, अधिकारियों से बोले- बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही
मुख्यमंत्री योगी 200 लोगों की सुनी फरयादें, अधिकारियों से बोले- बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही
यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
यूपी में बुलडोजर एक्शन सही या गलत? इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों में मतभेद, अब CJ करेंगे फैसला?
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग
मुरादाबाद: जौहर यूनिवर्सिटी के लिए 'संकट मोचन' बनेगी सपा? डेलिगेशन ने कमिश्नर के सामने रखी ये मांग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget