एक्सप्लोरर

बिलावल भुट्टो के बयान पर भड़के मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज, कहा- 'जितने बड़े इलाके के नेता है उतना तो हमारे कुत्तों...'

Tabrez Rana on Bilawal Bhutto: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु को लेकर दिए बयान पर मुनव्वर राणा के बेटे ने तीखा हमला किया और कहा कि उनकी इतनी हैसियत नहीं है.

Tabrez Rana on Bilawal Bhutto: पाकिस्तान में पीपल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो ने सिंधु जल समझौता रद्द होने पर खून बहाने की धमकी दी, जिस पर मशहूर शायर रहे मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज मुनव्वर राणा की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने बिलावल भुट्टो पर हमला बोलते हुए कहा कि जितने बड़े इलाके में वो सियासत करते हैं उतना बड़ा इलाका तो हमारे यहां कुत्तों के पास होता है. यही नहीं उन्होंने साफ कहा कि सिंधु हिन्दुस्तान है और हमारे देश की पहचान है. 

तबरेज राणा ने बिलावल भुट्टो की तुलना चूजे से कर दी और कहा कि उसकी इतनी हैसियत नहीं कि वो सिंधु में हमारा ख़ून बहाए.. तबरेज ने कहा- "उस चूजे के अंदर इतना गुरूर इतना घमंड है..जो कहीं स्टैंड नहीं करता..ये उस नदी में हमारा खून बहाएगा इसकी उतनी हैसियत नहीं. जितने बड़े इलाके का ये नेता है..उतना बड़ा इलाका हमारे शहर में कुत्तों के पास होता है. जितने बड़े इलाके में रहकर ये अपनी राजनीति करता है. 

मुनव्वर राणा की नज्म का किया जिक्र
इस दौरान उन्होंने अपने पिता मुनव्वर राणा की नज्म का जिक्र करते हुए कहा कि "उनकी पुरानी नज्म है जिसे उन्होंने (मुनव्वर राणा) वहां जाकर पढ़ा था उसका मतलब था, सिंधु की सदियों से हमारे देश की पहचान है. ये नदी गुजरे जहां से समझो हिन्दुस्तान है...इस नदी को हरेक कहानी याद है. इसको बचपन याद है..इसको जवानी याद है..ये कहीं लिखती नहीं इसे मुंह जुबानी याद है. ऐ सियासत तेरी हरेक मेहरबानी याद है.. अब नदी को कौन बताए कि ये पाकिस्तान है..ये नदी गुजरे जहां से समझो हिन्दुस्तान है.." 

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु समझौते को रद्द कर दिया था, जिसके बाद बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान में एक रैली को संबोधित करते हुए सिंधु में भारतीयों का ख़ून बहाने की धमकी दी थी. उन्होंने भारत का जिक्र करते हुए कहा कि "सिंधु हमारी है और हमारी ही रहेगी. सिंधु दरिया में या तो अब पानी बहेगा या उनका ख़ून बहेगा." हालांकि अपने इस बयान के एक दिन बाद ही उनके सुर नरम पड़ गए थे और कहा कि पाकिस्तान की ओर से बातचीत का आह्वान किया गया था लेकिन भारत ने उसके प्रयासों को अस्वीकार कर दिया है. 

FIR के बाद नेहा सिंह राठौर ने जारी किया एक और वीडियो, कहा- अरे दम है तो जाइये…

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget