एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh Election: यूपी बीजेपी अध्यक्ष बोले- लक्ष्मी हाथ के पंजे, हाथी या साइकिल पर नहीं कमल पर आती हैं

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रयागराज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्मी (समृद्धि) हाथ के पंजे, हाथी और साइकिल पर नहीं आतीं, बल्कि कमल के फूल पर आतीं हैं.

Uttar Pradesh Assembly election 2022: उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्मी (समृद्धि) हाथ के पंजे, हाथी और साइकिल पर नहीं आतीं, बल्कि कमल के फूल पर आतीं हैं. गौरतलब है कि हाथ का पंजा कांग्रेस, हाथी बहुजन समाज पार्टी और साइकिल समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह है जबकि कमल का फूल भाजपा का चुनाव चिन्ह है.

पांच लाख नियुक्तियां
जिले के यमुनापार करछना तहसील के करेहा बाग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने विपक्षी दलों खासकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, “सरकारी नौकरी के लिए नियुक्तियों का विज्ञापन निकलने पर लोग सैफई से झोला लेकर निकल पड़ते थे. वहीं योगी शासन में पांच लाख नियुक्तियां हुई हैं और एक भी व्यक्ति यह नहीं कह सकता कि उसने लाखों रुपये देकर नियुक्ति पाई है.”

18-24 घंटे मिल रही बिजली
उन्होंने कहा, “सपा के शासन में किसानों को बिजली का बिल देखकर करंट लग जाता था. बिजली गुल रहने से वह ठीक से रोटी भी नहीं खा पाता था. आज योगी के शासन में 18-24 घंटे बिजली मिल रही है और वही किसान अब पत्नी की सूरत देखकर दो रोटी ज्यादा खा लेता है.”

क्या जिन्ना का शासन होना चाहिए 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कथित तौर पर मोहम्मद अली जिन्ना की तुलना सरदार पटेल से करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस देश में जिन्ना का शासन होना चाहिए जिसने देश का बंटवारा करने के बाद पाकिस्तान में हिंदुओं का कत्लेआम करवाया और ट्रेन में हिंदुओं की लाशें भरवाकर हिंदुस्तान भेजा.”

उन्होंने कहा, “जो पार्टी जिन्ना का सम्मान करती है क्या उसे वोट देना चाहिए या फिर विभिन्न रियासतों को एक करने वाले सरदार पटेल का जो पार्टी सम्मान करती है, उसे वोट देना चाहिए. आखिर अखिलेश क्या चाहते हैं कि हिंदू मुसलमान से लड़े.योगी के शासन में हिंदू मुस्लिम गरीबी से लड़ेगा.”

गुंडे जेल से बाहर आने में डरते हैं
स्वतंत्र देव सिंह ने आरोप लगाया, “प्रयागराज से लेकर गाजीपुर और मऊ तक में पहले जब गुंडे निकलते थे तो ये नेता उन पर इत्र छिड़कते थे, पुलिस झाड़ू लगाती थी और रास्ता साफ कर दिया जाता था.” प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया, “योगी के शासन में गुंडे जेल से बाहर आने में डरते हैं.”

ये भी पढ़ें:

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बढ़ने लगी है ठंड, आने वाले दिनों में तापमान में होगी और गिरावट, जानें आज के मौसम का हाल

Moradabad News : मुरादाबाद पुलिस ने चैन सनैचिंग का किया खुलासा, हथियारों के साथ इनामी अपराधी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget