एक्सप्लोरर

UP Election Results 2022: चुनाव हारने के बाद आई स्वामी प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया, आगे का प्लान भी बताया

UP Election Results 2022: यूपी विधानसभा चुनाव हारने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है. उन्होंने इस बात की खुशी जताई की सपा का जनाधार बढ़ा है वहीं आगे की रणनीति का भी खुलासा किया.

UP Election Results: यूपी विधानसभा चुनाव हारने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने अपने आगे के प्लान को लेकर बात की है. स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे. चुनाव से पहले वो लगातार बीजेपी की योगी सरकार को उखाड़ फेंकने का दम भर रहे थे लेकिन नतीजे इसके उलट हो गए. यूपी चुनाव में न सिर्फ सपा हार गई बल्कि मौर्य खुद अपनी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सके.

चुनाव में हार के बाद मौर्य का प्लान

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि "जनता का जनादेश हमें मंजूर है. जिस तरह से जीत स्वीकारी जाती है उसी तरह मैं अपनी हार स्वीकारता हूं. मैं चुनाव हारा हूं हिम्मत और हौसला नहीं. जिन मुद्दों के कारण मैंने BJP छोड़ी थी वो मुद्दे आज भी वैसे ही हैं. उन मुद्दों को लेकर हम फिर से जनता के बीच जाएंगे.'' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि "जहां लोगों ने समझा वहां पर परिणाम सकारात्मक भी आए हैं. हमें खुशी है कि समाजवादी पार्टी का जन आधार तेजी से आगे बढ़ा और विधायकों की संख्या भी 2.5 गुना बढ़ी. इन चुनावों में सपा एक बड़ी ताकत बन कर यूपी में उभरी है. उसे और बड़ा बनाने के लिए ये अभियान जारी रहेगा."

स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव से पहले भाजपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे. चुनाव प्रचार के दौरान वो खुद को नेवला और भाजपा को सांप बता रहे थे लेकिन चुनाव में उनकी बड़ी-बड़ी बातें खोखली साबित हुईं. फाजिलनगर सीट पर मौर्य 26 हजार से ज्यादा वोटों के मार्जिन से हार गए. भाजपा के सुरेन्द्र कुशवाहा ने उन्हें हरा दिया.

ये भी पढें-

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में कब बनेगी नई सरकार? सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिया यह जवाब

UP Election Results 2022: 'जनता जीत रही है, गुंडागर्दी हार रही है', सिराथू से हार के बाद वायरल हो रहा केशव प्रसाद मौर्य का ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
रामदेव के बयान पर AIMIM बोली- 'नकली घी नहीं बिक रहा तो सपा-BJP के लिए माहौल बना रहे'
रामदेव के बयान पर AIMIM बोली- 'नकली घी नहीं बिक रहा तो सपा-BJP के लिए माहौल बना रहे'
यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेस, इन जिलों को होगा फायदा, 17, 542 करोड़ होंगे खर्च
यूपी में चार नए लिंक एक्सप्रेस, इन जिलों को होगा फायदा, 17, 542 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget