एक्सप्लोरर

इटावा की घटना पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान- संविधान से भी पहले हमारा धर्म ग्रंथ, पूरे ब्राह्मांड पर...

Swami Avimukteshwaranand ने इटावा में कथावाचकों के साथ हुई बदसलूकी की निंदा की और कहा कि किसी भी जाति के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कथा सिर्फ ब्राह्मण ही कर सकता है.

Etawah Case: उत्तर प्रदेश के इटावा में कथावाचक से दुर्व्यवहार मामले पर जमकर सियासत की जा रही है. इस बीच सनातन धर्म के सबसे बड़े पद पर आसीन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बड़ा बयान सामने आया है. ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य ने इस घटना की निंदा की और कहा हमारी परंपरा में भगवान से संवाद स्थापित करने के लिए ब्राह्मण अधिकृत हुआ है. इसलिए कथा उन्ही के द्वारा की जानी चाहिए. 

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एबीपी से बात करते हुए कहा कि ये घटना बहुत निंदनीय है. व्यक्ति किसी भी जाति का हो, उसके साथ इस प्रकार का व्यवहार कभी भी स्वीकार नहीं किया जा सकता. लेकिन, घटना के बाद जिस तरह से राजनीति हो रही है लग रहा है कि पहले से ही सोचा समझा मामला है. यह हमारे सनातन धर्म की क्षति है. इसीलिए राजनेताओं को धर्म के मामले में नहीं आना चाहिए.

उन्होंने कहा कि वैसे हमारी परंपरा में तो काकभुशुण्डि ( कौआ) ने भी कथा कही थी. राम कथा का ऐसा महात्म है. भगवत प्रेम में कथा हो रही हो तो कोई भी कथा कह सकता है. लेकिन, सकाम अनुष्ठान के लिए कथा ब्राह्मण द्वारा ही कही जाती है. जिस प्रकार न्यायालय में व्यक्ति अपना मुकदमा लड़ने के लिए एक वकील को अधिकृत करता है. उसी तरह इस विषय में भी अधिकृत व्यक्ति के तौर पर ही कथा कही जाती है. 

ब्राह्मण ही कथा कहने के लिए अधिकृत
उन्होंने कहा कि  जैसे न्यायालय से संवाद करने के लिए वकील अधिकृत होता है उसी तरह हमारी परंपरा में भगवान से संवाद स्थापित करने के लिए ब्राह्मण अधिकृत हुआ है.  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सपा सांसद द्वारा मनुस्मृति को लेकर दिए बयान पर कहा कि हमारे धर्माचार्य संविधान की कथा कहने वाले को तो नहीं रोकते. वो संविधान की कथा कहे उन्हें कौन रोक रहा है. लेकिन, हमारे विषय को संविधान से क्यों जोड़ा जा रहा है. धर्म के विषय में उसी से जुड़ा हुआ व्यक्ति निर्णय लेने के लिए अधिकृत है, संवैधानिक व्यक्ति नहीं. 

शकंराचार्य ने कहा कि हमारे धर्म ग्रंथ से ऊपर संविधान नहीं हुआ, संविधान से भी पहले हमारा धर्म ग्रंथ रहा है. पूरे ब्रह्मांड में हमारा मनुस्मृति लागू है. लेकिन, हम आपके संविधान को आदर दे रहे हैं. जो परंपरा चली आ रही है उसको आप चुटकी बजाकर खत्म करना चाहते हैं. असलियत तो यह है कि संविधान की आड़ में आप राजनीति कर रहे हैं. हिंदू समाज में विभेद करने वाली प्रवृत्ति मत पैदा करिए, घटनाएं होती रहती हैं लेकिन इसे राजनीतिक रंग मत दीजिए. कथा कहने के लिए ऐसे व्यक्ति को बैठाया जाता है जिसके मन में सबके लिए एक समान भावना हो और इसीलिए ब्राह्मण को हमेशा से ही पूजनीय माना जाता है. इसलिए ब्राह्मण ही कथा कहते हैं.

रुद्रप्रयाग हादसे में अब तक 3 की मौत, सीएम धामी ने जताया दुःख, कहा- रेस्क्यू जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget