एक्सप्लोरर

सुषमा स्वराज के वो आखिरी शब्द....इसी दिन का इंतजार था बोल...वो हमेशा के लिए चली गईं

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने की खुशी के बीच सुषमा स्वराज के दुनिया को अलविदा कह देने की खबर से हर किसी को आंखे नम कर दी। इस खुशी का हिस्सा बनी सुषमा ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखे शब्दों में भी कहा कि अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा थी।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। 'अपने जीवनकाल में इस दिन को देखने का इंतजार कर रही थी...' सुषमा स्वराज के ये वो आखिरी शब्द है, जिसे याद कर आज देश के हर वर्ग की आंखे नम हैं। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने पर खुशी जताते हुए सुषमा स्वराज ने ट्वीटकर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए ये ट्वीट कर कहा था, 'आपका हार्दिक अभिनन्दन. मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।'

ये उनका आखिरी ट्वीट था, जो उन्होंने अपने निधन से तीन घंटे पहले किया था। किसी को क्या मालूम था कि ट्वीटर पर लोगों की समस्याओं को सुलझाने वाली सुषमा स्वराज का अब कोई ट्वीट उन्हें नहीं दिखेगा। उनके निधन से न सिर्फ बीजेपी बल्कि विपक्ष व देश का हर शख्स दुखी है। उन्हें मुश्किल में फंसे लोगों का फरिश्ता कहा जाता था और अब वो फरिश्ता इस दुनिया में नहीं रहा।

मंगलवार की शाम को किया गया उनके आखिरी ट्वीट के शब्दों को मृत्यु का ‘आभास’ कहें या कुछ...क्योंकि उनके आखिरी लिखे शब्द हर किसी के कान में गूंज रहे हैं....'अपने जीवनकाल में यह दिन देखने का मैं इंतजार कर रही थी।’ उनके ट्वीट के इन शब्दों ने उनके समर्थकों से लेकर प्रशंसकों को दुख के साथ झकझोरकर रख दिया है।

सोशल मीडिया पर एक प्रशंसक ने यो यहां तक लिखा दिया कि जीवनभर इस दिन का इंतजार करती रहीं और जब इंतजार पूरा हुआ, तो हमें छोड़ गईं सुषमा जी.... अगर ऐसा था तो ये हमें ये इंतजार बढ़ा देनी चाहिए था। कोई लिख रहा है कि आपको हम राष्ट्रपति के रूप में देखना चाहते थे, आप हमें ऐसे छोड़कर नहीं जा सकती।

बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (67) का मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें रात 10 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर निगरानी बनाए हुए थी, लेकिन वे उन्हें नहीं बचा सके। मंगलवार रात करीब सवा 11 बजे के उनका निधन हो गया। इस दुखद खबर ने हर किसी की आंखे नम कर दी। जब सुषमा के एम्स में भर्ती होने की खबर आई, तो हर कोई बस यही दुआ कर रहा था कि वे जल्द ठीक हो जाए, लेकिन थोड़ी ही देर में उनके निधन की खबर ने सबको अंदर तक झकझोर कर रख दिया।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने पर सरकार की प्रशंसा में यह उनका दूसरा ट्वीट था। सोमवार को राज्यसभा में संबंधित संकल्प और विधेयक पारित होने पर उन्होंने ट्वीट किया था, ‘मैं गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को बधाई देती हूं, राज्यसभा में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए।’ जिसके बाद निधन से पहले किया गया ये उनका आखिरी ट्वीट कर....जिसके एक एक शब्द सबके कानों में गूंज रहे हैं और नम आंखों से सुषमा स्वराज को याद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

सुषमा स्वराज का निधन, 370 खत्म करने पर किया था ट्वीट- इसी दिन का इंतजार था पढ़िये सुषमा स्वराज का वो भाषण जिसने पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी थी मुश्किल में फंसे लोगों के लिए 'फरिश्ता' थीं 'सुषमा स्वराज'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget