एक्सप्लोरर

Madarsa Survey: यूपी में मदरसों के सर्वे पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- राजनीति करने वाले बाज आएं

केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि अखिलेश अपने विधायक नहीं बचा पा रहे हैं. सपा विधायक हमारे यहां आने के लिए लाइन लगाए हैं. हमारे पास 255 बीजेपी और बाकी गठबंधन के विधायक हैं. हमारी सरकार शादार चल रही है. 

Keshav Prasad Maurya Sultanpur Visit: एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मदरसों के सर्वे पर राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हम यूपी के 24 करोड़ लोगों की भलाई के लिये काम करते हैं और शिक्षा में सुधार हमारी सरकार की प्राथमिकता है. सर्वे किसी भी दृष्टि से कहीं पर भी हो, उसमें सरकार की भावना सुधार करने की है. अगर गैर मान्यता प्राप्त मदरसे हैं तो मान्यता लेकर चलाया जाए. समस्या है तो उसे दूर किया जाए. सर्वे तो चलता रहता है. उन्होंने चेतावनी दी कि राजनीति करने वाले बाज आयें. केशव प्रसाद मौर्या मीडिया से मुखातिब थे. सुल्तानपुर दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने आज  कलेक्ट्रेट में उद्यमियों के साथ बैठक की.

'रेप के बाद हत्या कर पेड़ पर लटकाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण'

बैठक के बाद जिले में विकास कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री मौर्या प्रेस वार्ता के जरिये मीडिया से रूबरू हुए. लखीमपुर में दो सगी बहनों से रेप के बाद हत्या कर पेड़ पर लटकाए जाने की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने बताया कि घटना में शामिल 6 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं. मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि अपराध करनेवाला न बच पायेगा और न कोई बचा सकेगा. शर्मनाक घटना में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की तरफ से मुख्यमंत्री का ऑफर मिलने के बयान पर केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश की तबियत ठीक नहीं है. अगर मैं डॉक्टर होता तो अखिलेश को दवा देता.

UP Politics: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, ओवैसी को लेकर कही ये बड़ी बात

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश को बताया निराश

अखिलेश हार से निराश हैं. 400 सीट जीतने का दावा कर रहे थे मगर 111 पर सिमट गये हैं. अगली बार उम्मीद कम है 11 भी बचे.  उन्होंने कहा कि आजमगढ़ और आजम खान की लोकसभा सीट पर कमल खिल चुका है. उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी सभी 80 सीटों पर कमल खिलेगा. उन्होंने अखिलेश यादव के प्रति सहनभूति जताई. मौर्या ने कहा कि अखिलेश अपने विधायक नहीं बचा पा रहे हैं. सपा विधायक हमारे यहां आने के लिए लाइन लगाए हैं. हमारे पास 255 बीजेपी और बाकी गठबंधन के विधायक हैं. हमारी सरकार शादार चल रही है. 

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर बोले- 'मेरी लोकप्रियता से डर रहे अखिलेश यादव', अब सपा ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget