एक्सप्लोरर

Sultanpur: बाइक पर बैठने के ऑफर को ठुकरा कर आगे बढ़ा, फिर चार पहिया की चपेट में आया, दुर्घटनास्थल पर मौत

Sultanpur News: सुल्तानपुर पुलिस ने बताया कि मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि दुर्घटना में युवक की गलती थी या वाहन की.

Sultanpur Accident: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर (Sultanpur) जिले में सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर (Man Hit By Vehicle) मार दी. हादसे में घायल हुए युवक की दुर्घटनास्थल (Road Accident) पर ही मौत हो गई. यह घटना जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पेट्रोल पंप के पास हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि युवक दुर्घटना के वक्त नशे की हालत में था. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी. 

गोसाईगंज के थाना प्रभारी राघवेन्द्र रावत ने बताया कि गुरुवार रात कटका-सेमरी मार्ग पर इनायतपुर पेट्रोल पंप के पास एक युवक जब सड़क पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. युवक की पहचान नहीं हो सकी है. उसकी उम्र करीब 30 साल है. अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से बात की. चूंकि युवक की पहचान नहीं हो पाई है तो उसके परिजनों के बारे में भी पता लगाना कठिन है. हालांकि पुलिस अपने स्तर पर युवक की शिनाख्त में जुटी हुई है.  

पुलिस ने दुर्घटना पर दी यह जानकारी

थाना प्रभारी बताया कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों के अनुसार, ऐसा लगता है कि युवक नशे की हालत में था क्योंकि सड़क पार करते समय वह लड़खड़ा रहा था. उन्होंने बताया कि युवक के साथ मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति और था, जो अपनी गाड़ी पर उसे बैठने के लिए कह रहा था लेकिन वह नहीं माना जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार आगे बढ़ गया. मोटरसाइकिल सवार और उस व्यक्ति के बीच क्या संबंध था यह भी पता नहीं चल पाया है. 

ये भी पढ़ें -

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में 100 दिन बाकी, तैयारियों को लेकर सीएम धामी का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget