एक्सप्लोरर

'आक्रांताओं के नाम पर मेला नहीं लगने देंगे' संभल में नेजा मेले विवाद पर बोले अरविंद राजभर

UP News: संभल में आक्रांताओं के नाम पर मेले आयोजन करने को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने विरोध जताया है. उन्होंने कहा इसकी जगह वीर योद्धाओं के लिए मेले का आयोजन करें.

Sambhal News: संभल में नेजा मेले को लेकर छिड़े विवाद के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने कहा है कि विदेशी आक्रांताओं के नाम पर किसी भी मेले या आयोजन का समर्थन नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 10 जून को महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा, ताकि भारत के गौरवशाली इतिहास को सम्मान दिया जा सके.

डॉ. अरविंद राजभर ने अपने बयान में कहा कि, विदेशी लुटेरों ने भारत पर आक्रमण कर 585 रियासतों को हराने का प्रयास किया. भारत की संस्कृति, सभ्यता और सनातन परंपरा को नष्ट करने का षड्यंत्र किया. उन्होंने यहां की महिलाओं और बच्चियों के साथ अत्याचार किया, पवित्र स्थलों को तोड़ा गया, जिसमें सोमनाथ मंदिर प्रमुख है. ऐसे आक्रांताओं के नाम पर किसी भी प्रकार का मेला या आयोजन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

वीर नायकों के नाम पर मेले आयोजन किए जाए- डॉ. अरविंद राजभर
उन्होंने कहा कि जो लोग संभल में आक्रांताओं के नाम पर मेले के विरोध में खड़े हैं, उनका सुभासपा पूरा समर्थन करती है. अरविंद राजभर ने महाराजा सुहेलदेव को चक्रवर्ती सम्राट और राष्ट्रवीर बताते हुए कहा कि उन्होंने बहराइच के मैदान में विदेशी आक्रांताओं को हराकर भारत की संस्कृति और सम्मान की रक्षा की. ऐसे वीर नायकों के नाम पर ही मेले और उत्सव आयोजित किए जाने चाहिए.

उन्होंने कहा कि अगर मेला लगाना ही है तो महाराजा सुहेलदेव राजभर, पृथ्वीराज चौहान, गुहराज निषाद, दामोदर चापेकर और अशफाक उल्ला खान जैसे देशभक्तों के नाम पर लगाया जाए, न कि भारत को लूटने और तहस-नहस करने वाले आक्रांताओं के नाम पर.  सुभासपा ने केंद्र और राज्य सरकार को इस मुद्दे पर समर्थन देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह विदेशी आक्रांताओं के नाम पर होने वाले आयोजनों पर प्रतिबंध लगाए. जनता को भी इस बात की मांग करनी चाहिए कि ऐसे आक्रांताओं के नाम पर किसी प्रकार का आयोजन न हो. यदि सरकार इस पहल में आगे बढ़ेगी, तो सुभासपा उसका पूर्ण समर्थन करेगी.

10 जून को महाराजा सुहेलदेव जंयती मनाई जाएगी
अरविंद राजभर ने कहा आगामी 10 जून को महाराजा सुहेलदेव राजभर जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक गौरव को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से राष्ट्रवीरों की गाथा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा. सुभासपा ने अपनी मंशा स्पष्ट करते हुए कहा कि विदेशी आक्रांताओं के नाम पर मेले का आयोजन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगा. पार्टी ने ऐतिहासिक नायकों को उचित सम्मान देने के लिए सरकार और जनता दोनों से इस दिशा में आगे आने का आह्वान किया है.

यह भी पढ़ें- 'महाराष्ट्र तैयार है और यूपी भी...', नागपुर हिंसा पर केशव प्रसाद मौर्य ने दे दिया अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, CISF ने किया रेस्क्यू
सोनभद्र में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, CISF ने किया रेस्क्यू
दुकानदार ने नहीं दिया था गरम समोसा, कोर्ट के आदेश पर FIR
दुकानदार ने नहीं दिया था गरम समोसा, कोर्ट के आदेश पर FIR
'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget