एक्सप्लोरर

'महाराष्ट्र तैयार है और यूपी भी...', नागपुर हिंसा पर केशव प्रसाद मौर्य ने दे दिया अल्टीमेटम

Keshav Prasad Maurya on Nagpur Violence: बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कहा अखिलेश यादव ने अभी तक तुष्टिकरण की राजनीति नहीं छोड़ी है, इस तुष्टिकरण की राजनीति से प्रदेश और देश का बहुत नुकसान हुआ है. 

UP News: नागपुर में हुई हिंसा की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान सामने आया है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि औरंगजेब व दूसरे मुगल आक्रमणकारियों का महिमा मंडन न महाराष्ट्र ने बर्दाश्त किया और ना ही यूपी बर्दाश्त करेगा. डिप्टी सीएम ने कहा हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए महाराष्ट्र भी तैयार है और यूपी भी तैयार है.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हिंसा के मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है. केशव प्रसाद मौर्य ने नागपुर की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा अगर अखिलेश यादव के मन में सचमुच छत्रपति शिवाजी के लिए सम्मान है तो उन्हें यह साफ करना चाहिए कि औरंगजेब का महिमामंडन करने वाले अबू आजमी अभी तक उनकी पार्टी में क्यों है. 

बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी में अभी तक अबू आजमी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना यह साफ करता है कि यह पार्टी अब भी घटिया और घिनौनी राजनीति में ही यकीन रखती है. केशव प्रसाद मौर्य के मुताबिक अखिलेश यादव ने महाकुंभ में भी लगातार सवाल उठाए थे. अखिलेश यादव ने अभी तक तुष्टिकरण की राजनीति नहीं छोड़ी है, उनकी इस तुष्टिकरण की राजनीति से प्रदेश और देश का बहुत नुकसान हुआ है. 

राहुल और अखिलेश को संघ की शाखाओं में जाना चाहिए

वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह दोनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर हमेशा गलत बयानी करते हैं. उनके मुताबिक राहुल और अखिलेश को संघ की शाखाओं में जाना चाहिए, एक साल संघ की शाखाओं चले जाएंगे तो उसके बारे में सोच बदल जाएगी. 

 फर्जी जनेऊधारी नेता राहुल गांधी महाकुंभ में क्यों नहीं आए

केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शाकुंभरी देवी किए जाने के प्रस्ताव पर कहा  इमरान मसूद पहले यह बताएं कि उनके फर्जी जनेऊधारी नेता राहुल गांधी महाकुंभ में क्यों नहीं आए.  केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होने पर विचलित होते हैं.

यूपी की जनता योगी सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति से बेहद खुश 

उन्होंने कहा कि यूपी की जनता योगी सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति से बेहद खुश है. केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि बीजेपी के संगठन में हो रहा फेरबदल 2027 में  बीजेपी को और बड़ी कामयाबी दिलाएगा.  महाकुंभ की सफलता के लिए अपने कार्यकर्ताओं और मीडिया का भी आभार जताया है.

अखिलेश यादव बोले- 'महाकुंभ में हुई मौतों और गायब हुए लोगों की जानकारी क्यों नहीं दे रही सरकार'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget