एक्सप्लोरर

Suar Bypoll 2023: सपा नेता अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अब स्वार विधानसभा में उपचुनाव की तस्वीर साफ

UP Bypoll 2023: विधायक आकाश सक्सेना ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि न्यायपालिका में सत्य की जीत होती है और हमें विश्वास था कि सत्य की ही जीत होगी.

Rampur News: रामपुर (Rampur) की स्वार विधानसभा (Suar Assembly)  में उपचुनाव की तस्वीर अब साफ हो चुकी है क्योंकि अब्दुल्ला आजम (Abdullah Azam) की याचिका को प्रयागराज हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. दरअसल, मुरादाबाद के छजलेट प्रकरण में मुरादाबाद एमपी एमएलए कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम को 2 साल की सजा सुनाई थी और 3 हजार का जुर्माना भी लगाया था. यह फैसला एमपी एमएलए कोर्ट मुरादाबाद ने 13 फरवरी 2023 को सुनाया था जिसके बाद अब्दुल्ला आजम सुप्रीम कोर्ट चले गए और दोष सिद्धि पर रोक लगाने की मांग की थी.

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को आदेशित करते हुए इस मामले में त्वरित सुनवाई करते हुए निस्तारण करने को निर्देशित किया था. प्रयागराज हाई कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए अब्दुल्ला आजम की याचिका को खारिज कर दिया है जिसके बाद स्वार विधानसभा में उपचुनाव की तस्वीर अब साफ़ हो चुकी है. इस मामले में रामपुर विधायक आकाश सक्सेना ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि न्यायपालिका में सत्य की जीत होती है और हमें विश्वास था कि सत्य की ही जीत होगी उन्होंने कहा कि रामपुर की जनता ने बीजेपी को चुनाव जीताकर आजम खान की अहंकार और तानाशाही को खत्म कर दिया है. उसी तरह स्वार की जनता अब्दुल्ला आजम की तानाशाही और अहंकार को बीजेपी का चुनाव जिताकर खत्म करेंगे. 

'मजबूती से लड़ा जाएगा चुनाव'
विधायक आकाश सक्सेना ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि न्यायपालिका में सत्य की जीत होती है और हमें विश्वास था कि सत्य की ही जीत होगी. उन्होंने कहा कि रामपुर की जनता ने बीजेपी को चुनाव जीताकर आजम खान की अहंकार और तानाशाही को खत्म कर दिया है, उसी तरह स्वार की जनता अब्दुल्ला आजम की तानाशाही और अहंकार को बीजेपी  को चुनाव जिताकर खत्म करेंगे. उन्होंने प्रत्याशी को लेकर कहा कि यह पार्टी नेतृत्व का फैसला होता है और एक-दो दिन के अंदर वहां से निर्णय हो जाएगा. 

विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि बीजेपी 24 घंटे 12 महीने चुनाव के मूड में रहती है. चुनाव बहुत मजबूती के साथ लड़ा जाएगा और चुनाव जीता जाएगा. वहीं नगर निकाय को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यहां सभी नगर पालिका, नगर पंचायत में चुनाव लड़ने जा रही है. प्रत्याशियों की घोषणा बहुत मजबूती के साथ की जाएगी और ऐतिहासिक तरीके से चुनाव लड़ेंगे. नामांकन प्रक्रिया को लेकर अपर जिलाधिकारी हेम सिंह ने बताया कि स्वार विधानसभा का जो उप निर्वाचन होना है उसकी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है. नामांकन प्रक्रिया 13 अप्रैल से प्रारंभ हो गई हैं. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल तक नामांकन होगा.

यह भी पढ़ें:- 

Asad Ahmed Encounter: असद अहमद के एनकाउंटर को लीड करने वाले नवेंदु कुमार का पहला बयान, बताई मुठभेड़ की पूरी कहानी 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget