एक्सप्लोरर

Asad Ahmed Encounter: असद अहमद के एनकाउंटर को लीड करने वाले नवेंदु कुमार का पहला बयान, बताई मुठभेड़ की पूरी कहानी

Navendu Kumar Statement Asad Ahmad Encounter: असद और गुलाम के एनकाउंटर के बाद एडीजी एंड लॉ ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि माफिया के खिलाफ सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है.

Atiq Ahmad Son Asad Ahmad Encounter: यूपी एसटीएफ ने आज गुरुवार (13 अप्रैल) को झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया है. वहीं इस एनकाउंटर को लीड करने वाले डिप्टी एसपी नवेंदु कमार का पहला बयान सामने आया है. इस एनकाउंटर को लीड करने वाले डिप्टी एसपी नवेंदु कमार ने कहा यहां पर इन दोनों के छिपने की सूचना थी. यह जैसे ही निकल कर भागे दोनों को रोकने का प्रयास किया गया फिर यह मोटरसाइकिल स्लिप होने से गिर गए. जिसके बाद फायरिंग करने लगे.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसटीएफ की एक टीम ने जब मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहे असद और गुलाम को रोका, तो दोनों ने एसटीएफ टीम पर गोलियां चलाईं. उन्होंने बताया कि एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में असद और गुलाम मारे गए. वहीं असद और गुलाम के एनकाउंटर के बाद एडीजी एंड लॉ ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि माफिया के खिलाफ सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है.

उमेश पाल की पत्नी जया बोलीं- इंसाफ हुआ है

वहीं अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एंकाउटर पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं. उन्होंने जो किया है बहुत अच्छा किया है. उन्होंने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई. इंसाफ हुआ है पुलिस ने बहुत सहयोग किया. इसके साथ ही असद अहमद के एंकाउटर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं STF टीम को बधाई देता हूं. जो अपराध करेगा वो बचेगा नहीं, उसे फांसी होगी और अगर पुलिस से भिड़ेगा तो पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी होगी. यह बहुत ऐतिहासिक कार्रवाई है और बहुत बड़ा संदेश है कि अपराधियों का युग समाप्त हो गया है.

Asad Ahmed Encounter: असद अहमद के एनकाउंटर पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, योगी सरकार से की ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
Udham Singh Nagar News: पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
उत्तराखंड की पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल

वीडियोज

PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget