एक्सप्लोरर

सीएम योगी का शुक्रिया अदा कर रोडवेज की तीन सौ बसों से घरों को रवाना हुए प्रयागराज में फंसे स्टूडेंट्स

लॉक डाउन में फंसे छात्रों को प्रयागराज से अपने गृह जिलों में भेजने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गयी। तकरीबन तीन सौ बसों को आज रवाना किया गया

प्रयागराज, एबीपी गंगा। संगम नगरी प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने और यहां की युनिवर्सिटी व दूसरे संस्थानों में पढ़ाई करने वाले बाहरी छात्रों को उनके घर वापस भेजे जाने का सिलसिला आज दूसरे दिन भी जारी है। आज भी प्रयागराज से बड़ी संख्या में छात्रों को उनके घर भेजा जा रहा है। इसके लिए शहर में कई अस्थाई बस अड्डे बनाए गए हैं। पहले चरण में प्रयागराज के नौ नजदीकी जिलों के तकरीबन दस हज़ार छात्रों को रोडवेज की तीन सौ बसों के ज़रिये वापस उनके जिलों में भेजा जा रहा है। छात्रों को वापस भेजे जाते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का ख़ास ख्याल रखा जा रहा है। एक बस पर सिर्फ छब्बीस छात्रों को ही बैठने की इजाज़त दी जा रही है। सभी छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। उनका रिकार्ड दर्ज किया जा रहा है।

सीएम योगी का शुक्रिया अदा कर रोडवेज की तीन सौ बसों से घरों को रवाना हुए प्रयागराज में फंसे स्टूडेंट्स

प्रयागराज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बड़ा केंद्र है। हज़ारों की संख्या में दूसरे ज़िलों व दूसरे राज्यों के छात्र यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। साथ ही यहां की सेंट्रल युनिवर्सिटी व दूसरे संस्थानों में पढ़ाई करते हैं। लॉक डाउन में बड़ी संख्या में बाहरी छात्र यहां फंसे हुए थे। तमाम छात्रों के पैसे व राशन ख़त्म हो गए थे। इन छात्रों के सामने पेट भरने का संकट पैदा हो गया था। तमाम छात्रों ने सीएम योगी व सरकार को ट्वीट कर उनसे मदद की गुहार लगाई थी।

सीएम योगी ने इस मामले में दखल देते हुए छात्रों को वापस उनके घर भेजे जाने के आदेश दिए थे। सीएम योगी के दखल पर कल रात से नौ जिलों के स्टूडेंट्स को बसों के ज़रिये वापस भेजा जा रहा है। पहले चरण में जिन नौ जिलों के लिए बसें चलाई गईं हैं उनमे प्रतापगढ़, वाराणसी, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, भदोही, चंदौली, जौनपुर और कौशाम्बी शामिल है। उनतीस अप्रैल से दूसरी जगहों के लिए बसें चलाई जाएंगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत! दूसरे मैटरनिटी लीव के लिए ये शर्त खत्म
UP में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत! दूसरे मैटरनिटी लीव के लिए ये शर्त खत्म
उत्तराखंड में SIR पर बवाल! BJP विधायक और पूर्व कांग्रेस MLA में हाथापाई!
उत्तराखंड में SIR पर बवाल! BJP विधायक और पूर्व कांग्रेस MLA में हाथापाई!
लखनऊ की पहचान ‘इंडियन कॉफी हाउस’ पर ताला, 3 महीने से बंद; यहीं बैठते थे लोहिया-चंद्रशेखर
लखनऊ की पहचान ‘इंडियन कॉफी हाउस’ पर ताला, 3 महीने से बंद; यहीं बैठते थे लोहिया-चंद्रशेखर
अब्बास अंसारी बोले- 'अखिलेश बड़े भाई, राजभर चाचा, मुझे सियासत में न घसीटें'
अब्बास अंसारी बोले- 'अखिलेश बड़े भाई, राजभर चाचा, मुझे सियासत में न घसीटें'

वीडियोज

73 की उम्र में Anup Jalota करेंगे चौथी शादी? बोले- अब प्यार के लिए दिल में जगह नहीं
MC Square ने Mafia Mundeer, Badshah और Yo Yo Honey Singh पर की खुलकर बात, बताई बड़ी सीख
Govinda ने Fake News पर लिया Legal Action, 100 करोड़ तक के Damages का भेजा Notice
Mohsin Khan ने flaunt की Ring, Engagement की खबरों से मचा Buzz, Fans बोले- शादी कब है?
खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी', नीति आयोग की रिपोर्ट पर प्रियंका गांधी का हमला
'40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी', नीति आयोग की रिपोर्ट पर प्रियंका गांधी का हमला
सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश
सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश
'बंटवारा 1947' नहीं चली तो क्या हुआ, 2000 करोड़ी फिल्म से सनी देओल तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड्स?
2000 करोड़ी फिल्म से सनी देओल तोड़ेंगे बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स?
कार्तिक ने 'गोली' की रफ्तार से फेंकी गेंद, 153.6 की स्पीड; भारतीय खिलाड़ी ढेर
कार्तिक ने 'गोली' की रफ्तार से फेंकी गेंद, 153.6 की स्पीड; भारतीय खिलाड़ी ढेर
'मैं राजनीति से संन्यास…', TMC में बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान
'मैं राजनीति से संन्यास…', TMC में बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान
CJP ने दिल्ली में मार्च का किया ऐलान, कहा- 'एक महीने से सरकार...'
अभिजीत दीपके की CJP ने दिल्ली में मार्च का किया ऐलान, क्या है मांग?
पुतिन से मिले एस जयशंकर, कहा- BRICS समिट में स्वागत के लिए तैयार हैं
पुतिन से मिले एस जयशंकर, कहा- BRICS समिट में स्वागत के लिए तैयार हैं
सरसों तेल के टैंकर में युवक ने लगा दी डुबकी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सरसों तेल के टैंकर में युवक ने लगा दी डुबकी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Embed widget