एक्सप्लोरर

BHU में छात्र ने किया आत्महत्या का प्रयास, इस मांग को लेकर 12 दिनों से दे रहे धरना

UP News: बीएचयू में छात्र पीएचडी की नई नियमावली के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. धरने पर बैठे छात्रों में से एक छात्र ने वीसी कार्यालय के बाहर पेट्रोल छिड़ककर जान देने की कोशिश की.

BHU Protest News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पिछले 12 दिनों से छात्रों द्वारा पीएचडी प्रवेश के लिए जारी नियमावली को लेकर प्रदर्शन लगातार जारी है. इसी बीच छात्रों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल का एलान किया था. शुक्रवार को बीएचयू (BHU) के कुलपति कार्यालय के बाहर तब हड़कंप की स्थिति मच गई जब एक शोध छात्र द्वारा अपनी मांग को लेकर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया गया. हालांकि सुरक्षाकर्मियों और साथी छात्रों की मदद से शोध छात्र को सुरक्षित बचा लिया गया.

कोर्ट के आदेश का भी छात्र ने दिया हवाला

कल काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के बाहर तब हड़कंप की स्थिति मच गई. जब 12 दिनों से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच से ही एक छात्र ने आत्मदाह करने का प्रयास किया. प्रदर्शन करने वाले छात्रों में पतंजलि पांडे ने एबीपी न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पीएचडी की नई नियमावली के विरोध में हम सभी छात्र 12 दिनों से आंदोलनरत हैं. इसी बीच सूर्याभ नामक छात्र द्वारा वीसी कार्यालय के बाहर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया गया है.

छात्र का कहना है कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी उन्हें AIHC में दाखिले की स्वीकृति और स्पष्टीकरण नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से छात्र काफी परेशान है. इसके अलावा पतंजलि पांडे का यह भी कहना है कि छात्रों द्वारा लगातार संघर्ष करने के बावजूद कुलपति की तरफ से एक बार भी मुलाकात नहीं की गई. प्रदर्शन कर रहे छात्रों से पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी और वाराणसी के पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा भी मिलने पहुंचे थे.

छात्रों ने की जोरदार नारेबाजी

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय पर जोरदार नारेबाजी की. इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर सीधे-सीधे मनमाना रवैया का आरोप लगाया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों को  सुरक्षा कर्मियों द्वारा भी रोकने और मनाने का लगातार प्रयास किया गया और विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से भी छात्रों को आश्वासन दिया गया है कि इस विषय पर जो भी उचित होगा वह निर्णय लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

Mobile Ban: यूपी के स्कूलों में अब मोबाइल यूज नहीं कर पाएंगे टीचर्स और स्टूडेंट, जमा करना होगा फोन, जानें- नए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget