एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने की मुलायम सिंह यादव की जमकर तारीफ, कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप

UP Politics: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मुलायम सिंह यादव की तारीफ की है. वहीं कांग्रेस पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है.

UP Politics News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सरकार और विपक्ष दोनों ही तैयारियों में जुट गई हैं. इसी बीच विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में जोरदार चर्चा देखने को मिल रही है. जहां एक ओर प्रस्ताव पेश करते हुए सबसे पहले कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मणिपुर हिंसा से लेकर विदेश नीति तक के मुद्दे पर सरकार को घेरा. वहीं अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार की ओर से बोलते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सीधे तौर पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है. 

एक ओर जहां निशिकांत दुबे विपक्ष और गठबंधन पर हमलावर नजर आए. वहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की तारीफ भी की. इसके साथ ही कांग्रेस पर मुलायम सिंह की छवि खराब करने के आरोप भी लगाए. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने मुलायम सिंह की छवि खराब करने की कोशिश की है, वहीं बीजेपी ने उन्हें पद्मविभूषण से सम्मानित किया है.

कांग्रेस पर लगाया आरोप

निशिकांत दुबे का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता की पीआईएल के आधार पर 2007 में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कराया गया. जिसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई. उन्होंने कहा कि बीजेपी मानती थी कि मुलायम सिंह एक इमानदार छवि के नेता हैं, ऐसे में बीजेपी ने उनके खिलाफ सीबीआई का मामला वापस ले लिया, इसके बावजूद वह हमारी ही पार्टी का विरोध करते हैं. अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि मुलायम सिंह को मरणोपरांत पद्मविभूषण से सम्मानित करने का काम बीजेपी ने किया है.

राहुल गांधी की आलोचना

फिलहाल एक ओर जहां वर्तमान में सपा अन्य विपक्षी दलों के साथ गठबंधन कर बीजेपी के खिलाफ 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मोर्चा खोले हुए है. एक ओर जहां अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन रही है. वहीं बीजेपी का मुलायम सिंह यादव के प्रति मुलायम रवैया देख हर कोई हैरत में है. इसके अलावा निशिकांत दुबे ने लोकसभा में 'मोदी सरनेम' पर माफी नहीं मांगने और वीर सावरकर को लेकर दिए गए बयान पर राहुल गांधी की आलोचना की है.

यह भी पढ़ें-

UP News: 'यूपी में अब सांड युद्ध दर्शन को स्टेट एडवेंचर घोषित कर देना चाहिए', जानें- अखिलेश यादव ने क्यों की ये मांग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget