एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas Controversy: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ सपा विधायक राकेश प्रताप ने खोला मोर्चा, कहा- 'उन्हें धार्मिक जानकारी कम'

Amethi News: अमेठी के गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि मैं प्रभु राम को मानने और उनकी पूजा करने वाला व्यक्ति हूं और रामायण का पाठ और रामचरित मानस का सम्मान करने वाला व्यक्ति हूं.

Amethi News: सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा (Swami Prasad Maurya) रामचरित मानस पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सियासत कम होने का नाम नहीं ले रही है. बीजेपी के बाद पार्टी के नेता ही स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. एक दिन पहले अमेठी के गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जमकर हमला किया तो स्वामी प्रसाद मौर्य ने राकेश प्रताप सिंह पर जुबानी हमला बोलते हुए राकेश प्रताप सिंह को मेडिकल सर्टिफिकेट बांटने वाला डॉक्टर बताया और कहा कि उन्हें कुछ आता जाता नहीं है. 

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर राकेश सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं प्रभु राम को मानने और उनकी पूजा करने वाला व्यक्ति हूं और रामायण का पाठ और रामचरित मानस का सम्मान करने वाला व्यक्ति हूं. मैं उन्ही के दल का विधायक हूं, अगर उन्होंने कोई ऐसी टिप्पणी की है तो उन्हें उस पर विचार करना चाहिए. 

'मैं उनसे पुराना समाजवादी हूं'
सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि मै सपा का विधायक हूं और उनसे पुराना समाजवादी हूं. अभी उन्हें पार्टी में आये सिर्फ चंद दिन हुए हैं. उन्हें हिंदुस्तान की जन भावनाओं को समझते हुए कोई बयान जारी करना चाहिए. अगर उन्होंने मुझ पर व्यक्तिगत टिप्पणी है कि तो उसपर मैं कोई टिप्पणी नही करना चाहता. राकेश सिंह ने कहा कि एक बड़े नेता के तौर पर मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन उन्हें धार्मिक जानकारी कम है. 

सपा विधायक ने आगे कहा कि संविधान में कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति को किसी के धर्म पर टिप्पणी करने का कोई अधिकारी नहीं है, मैं भगवान राम को मानने वाला व्यक्ति हूं और संविधान को मानने वाला व्यक्ति हूं. मैं डॉक्टर राम मनोहर लोहिया को मानने वाला व्यक्ति हूं. प्रभु राम की मर्यादा, प्रभु कृष्ण की उन्नमुक्ता और शिव की व्यापकता के सहारे भी समाजवाद की स्थापना की जा सकती है. इस पर मैंने कहा कि किसी को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. अगर उन्होंने बयान को व्यक्तिगत लिया है तो उन्हें समझना चाहिए कि किसके लिए और क्या कह रहे हैं.

यह भी पढ़ें:-

UP GIS 2023: मथुरा और काशी को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा दावा, इस एलान से खुश हो जाएंगे अयोध्या वाले

 

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget