एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा में सुनाई देगी मेरठ लिफ्ट हादसे की गूंज, सपा विधायक ने CMO को दिया अल्टीमेटम

Meerut Lift Accident: मेरठ में एक प्राइवेट हॉस्पिटल की लिफ्ट टूट कर गिरने से एक महिला मरीज की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने जमकर बवाल किया. पूरे मामले में सपा विधायक का बड़ा बयान सामने आया है.

Meerut News Today: उत्तर प्रदेश के मेरठ में कैपिटल हॉस्पिटल की लिफ्ट टूट गई. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई. इस घटना के बाद सियासी पारा हाई हो गया. समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने इस मामले में हॉस्पिटल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की मांग की.

इस मामले को अब समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान विधानसभा में भी उठाएंगे. इससे पहले उन्होंने हॉस्पिटल के खिलाफ सख्त एक्शन लेने और लापरवाह लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए सीएमओ डॉ अशोक कटारिया का घेराव किया.

सीएमओ को दिया अल्टीमेटम
सरधना से समाजवादी पार्टी विधायक अतुल प्रधान ने सीएमओ डॉ अशोक कटारिया को मामले में कार्रवाई करने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है. सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि इस घटना के बारे में जो भी सुन रहा है, दिल दहल उठता है.

विधायक अतुल प्रधान ने कहा, "एक बच्ची अपने जन्म के बाद अपनी मां को नहीं देख पाई और एक मां अपनी बच्ची से बिछड़ गई." उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "हादसे में महज कुछ ही देर में हॉस्पिटल की लापरवाही की वजह से लिफ्ट गिरने से महिला की मौत हो गई."

'बगैर NOC चल रहे हॉस्पिटल'
सपा विधायक ने कहा कि लिफ्ट की लंबे समय से सर्विस ही नहीं कराई गई थी और हॉस्पिटल प्रबंधन की वजह से महिला की जान गई है. उन्होंने दावा किया कि 60 से ज्यादा हॉस्पिटल बिना एनओसी के चल रहें हैं और विभाग सो रहा है. 

एमएलए अतुल प्रधान ने कहा कि कैपिटल हॉस्पिटल का मामला विधानसभा में उठाऊंगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 10 दिन में अगर अवैध रूप से चल रहे 60 से ज्यादा हॉस्पिटल पर एक्शन न हुआ तो फिर आंदोलन करूंगा. 

क्या है मामला?
बता दें, गुरुवार (6 दिसंबर) की शाम मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में कैपिटल अस्पताल की लिफ्ट टूट कर गिर गई. हादसे के समय हॉस्पिटल स्टाफ महिला मरीज को वार्ड में शिफ्ट कर रहा था. 

घटना से कुछ देर पहले ही महिला ने एक बेटी को जन्म दिया था. इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि हॉस्पिटल स्टाफ के लोग भी घायल हो गए थे. 

ये भी पढ़ें: फतेहपुर की 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद पर मंडराया खतरा, हाईकोर्ट में टली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget