एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas Controversy: 'मेरी सुपारी देकर जनता को...' FIR दर्ज होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य की आई प्रतिक्रिया

Ramcharitmanas Row: रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामले में समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सहित 10 लोगों के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज की है.

Swami Prasad Maurya FIR: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya ) के सपोर्ट में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के कार्यर्ताओं कथित रूप से रामचरितमानस की प्रतियां जलाई थीं. इस मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य सहित 10 लोगों के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज की थी. वहीं अब अपने खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की पहली बार प्रतिक्रिया सामने आई है. 

न्यायालय से सबको न्याय मिलेगा

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरे न रहने पर भी मेरा नाम एफआईआर (FIR) में शामिल करना इससे साबित होता है कि यह दबाव में थाने में बैठकर मजबूरी में एफआईआर लिखी गई है. सपा नेता ने कहा कि महिलाओं और शूद्र समाज के सम्मान की बात करना, आपत्तिजनक टिप्पणी को हटाने की मांग करना अपराध की श्रेणी में नहीं आता. सरकार के दबाव में भले ही FIR लिख ली गई हो लेकिन न्यायालय से सबको न्याय मिलेगा. पहले तो मैं जानता था कि ये सारे अपराधी हैं जो धर्म का चादर ओढ़ कर बैठे हैं, लेकिन आज इन्होने मेरी सुपारी देकर जनता को अपना असली चेहरा दिखा दिया.

सम्मान दिलाने तक अपनी बात नहीं बदलूंगा

इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि धर्म की दुहाई देकर आदिवासियों, दलितों-पिछड़ों व महिलाओं को अपमानित किए जाने की साजिश का विरोध करता रहूंगा, जिस तरह कुत्तों के भौंकने से हाथी अपनी चाल नहीं बदलते उसी प्रकार इनको सम्मान दिलाने तक मैं भी अपनी बात नहीं बदलूंगा. इतना ही नहीं सपा नेता ने कहा कि हाल ही में मेरे दिये गए बयान पर कुछ धर्म के ठेकेदारों ने मेरी जीभ काटने और सिर काटने वालों को इनाम घोषित किया है. अगर यही बात कोई और कहता तो यही ठेकेदार उसे आतंकवादी कहते, किंतु अब इन संतों, महंतों, धर्माचार्यों व जाति विशेष लोगों को क्या कहा जाए आतंकवादी, महाशैतान या जल्लाद.

महाराष्ट्र में CM योगी बोले- अवैध धर्मांतरण वालों की मंशा कभी सफल नहीं होगी, जाग चुका है देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget