एक्सप्लोरर

UP News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, जानें क्या बोले सपा नेता

Ram Mandir News: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा शपथ लेकर संवैधानिक पदों में बैठने वाले पीएम और सीएम खुद संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं. अनुसूचित जाति और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर रहे हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आए समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी की जेल में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ाए जाने के सवाल पर कहा कि किसी भी सरकारी जगहों में यह सब होना सामाजिक हिंसा है ऐसा कृत्य संविधान की शपथ लेने वाला मंत्री कहे तो यह बड़ा पाप है. वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य को मिल रही धमकी के सवाल पर उन्होंने कहा कि साधु-संत के भेष में एक से बढ़कर एक आतंकवादी बैठे हुए हैं, कोई 51 करोड़ कोई 25 लाख देकर सुपारी दे रहे हैं. यह चरित्र आतंकवादियों का है साधु संतो का नहीं है.

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विवादित बयान देकर कहा कि प्राण प्रतिष्ठा करने वाले को सलाह देता हूं कि राम को लाखों करोड़ो सालों साल से पूजते चले आ रहे हैं. कुछ लोग भगवान राम से खुद को बड़ा मानते हैं, इसी लिए वह प्राण प्रतिष्ठा का ड्रामा कर रहे हैं. प्राण प्रतिष्ठा करने वाले को सलाह देते हैं कि अगर उनके परिवार में किसी की मौत हो जाती है तो उस मुर्दे के अंदर प्राण प्रतिष्ठा करें वह जिंदा होकर उनके परिवार का सदस्य बने.

बीजेपी सरकार में गायब हो गई हैं सरकारी नौकरियां 

वहीं यूपी विधानसभा में पोस्टर बैनर पर बैन लगाए जाने के सवाल पर सपा नेता ने कहा कि पोस्टर बैनर मोबाइल की आवश्यकता नहीं है. बेहताशा महंगाई बढ़ी है और पूरे देश का नौजवान बेरोजगारी से परेशान है, जब से भाजपा की डबल इंजन की सरकार आई है तभी से सरकारी नौकरियां गायब हो गई हैं. यदि कोई भर्ती आई तो वह भ्रष्टाचार को भेंट चढ़ गई, सरकार के पास महंगाई को रोकने का कोई उपाय नही है. किसानों की आय दो गुना का वादा करने वाली डबल इंजन की सरकार ने आय तो नहीं बढ़ाई लेकिन छुट्टा मवेशियों को छोड़ दिया है. जिससे सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या की है, व्यापारियों ने बीजेपी का साथ दिया तो व्यापारियों को GST के माध्यम से लूटा गया और अब व्यापारियों को ED के माध्यम से लूटा जा रहा है.

विपक्ष की आवाज दबाने के लिए एजेंसियों का हो रहा गलत उपयोग

इसके साथ ही सपा नेता ने कहा शपथ लेकर संवैधानिक पदों में बैठने वाले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री खुद संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं. अनुसूचित जाति और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर रहे हैं, सरकार ने देश की संपत्तियों को बेचने का काम किया है. इससे देश भी खतरे में है संविधान भी खतरे में है, देश का लोकतंत्र भी खतरे में है. सरकार विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के लिए एजेंसियों का गलत उपयोग कर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का काम करने में लगी हुई है. देश में सारी विपक्षी पार्टियां एक होकर भाजपा की विदाई करने के लिए इंडिया गठबंधन बनाकर भाजपा की विदाई की तैयारी कर चुकी हैं.

UP News: यूपी में मंदिर-मस्जिदों पर फिर सख्ती, हटाए गए अवैध लाउडस्पीकर, एक्शन में यूपी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत
योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत
मथुराः ब्रजरज उत्सव 2026 में छाया स्वदेशी का जादू, ODOP और खादी उत्पादों पर उमड़ रही भीड़
मथुराः ब्रजरज उत्सव 2026 में छाया स्वदेशी का जादू, ODOP और खादी उत्पादों पर उमड़ रही भीड़
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को DA का तोहफा, CM योगी ने जताया आभार
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को DA का तोहफा, CM योगी ने जताया आभार
'सपा जीतेगी 300 से ज्यादा सीट, अखिलेश बनेंगे सीएम', पूर्व मंत्री का बड़ा दावा
'सपा जीतेगी 300 से ज्यादा सीट, अखिलेश बनेंगे सीएम', पूर्व मंत्री का बड़ा दावा

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget