एक्सप्लोरर

UP Politics: संजय निषाद के पाकिस्तान वाले बयान पर शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया, जानें- क्या बोले सपा नेता

Sanjay Nishad Pakistan Statement: यूपी की योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा था कि अभी जिन जगहों पर समाजवादी पार्टी जीत रही है वह पाकिस्तान है, जब भारत का बक्सा खुलेगा तो हम जीतेंगे.

UP News: घोसी में उपचुनाव की मतगणना के समय संजय निषाद के पाकिस्तान को लेकर दिए बयान पर शिवपाल यादव ने पलटवार किया. घोसी में 5 सिंतबर को हुए मतदान की आज मतगणना हुई थी. जिसमें समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की है. इसी दौरान संजय निषाद ने कहा था कि अभी जिन जगहों पर समाजवादी पार्टी जीत रही है वह पाकिस्तान है, जब भारत का बक्सा खुलेगा तो हम जीतेंगे. संजय निषाद के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में वार पलटवार का दौर शुरू हो गया है.

इस बयान पर सपा नेता शिवपाल यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कोई उन्हें बताएं कि ये "इंडिया दैट इज भारत" है , जहां हर भारतीय भारत माता की संतान है और एक सम्मानित नागरिक है. भारत में पाकिस्तान खोजने वाले इस देश की संप्रभुता को चुनौती दे रहे हैं. शिवपाल यादव ने ट्वीट के माध्यम से संजय निषाद पर पलटवार करते हुए साफ किया जो लोग भारत में पाकिस्तान खोजने जैसी बात कह रहे हैं यह भारत के संप्रभुता को चुनौती देने जैसा है.

एक तीर से दो निशाने 

शिवपाल यादव ने अपने ट्वीट में एक तीर से दो निशाने साधे. एक तरफ उन्होंने संजय निषाद पर पाकिस्तान वाले बयान पर पलटवार किया तो वहीं इंडिया और भारत शब्द के बीच में छिड़े विवाद पर भी अपने प्रतिक्रिया दी. शिवपाल यादव ने अपने ट्वीट में कोट करते हुए लिखा "इंडिया दैट इज भारत" जहां हर भारतीय भारत माता की संतान है और सब एक सम्मानित नागरिक हैं. विपक्षी गठबंधन का नाम "इंडिया" रखने के बाद राष्ट्रपति द्वारा एक आमंत्रण पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखे जाने पर इंडिया और भारत के बीच नई बहस छिड़ गई है. शिवपाल यादव ने आज अपने ट्वीट में कहा कि जो इंडिया है वहीं भारत है.

Ghosi Bypolls Result 2023: 'राजभर का अंदर से मुझे समर्थन', घोसी उपचुनाव में जीत के बाद सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान पर किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
बाराबंकी पहुंचे CM योगी, जिले को ₹542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
बाराबंकी पहुंचे CM योगी, जिले को ₹542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
UP Election 2027: अलीगढ़ शहर सीट पर ASP की एंट्री से बदलेगा मुकाबला? SP के मुस्लिम वोट बैंक पर नजर
अलीगढ़ शहर सीट पर ASP की एंट्री से बदलेगा मुकाबला? SP के मुस्लिम वोट बैंक पर नजर
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget