एक्सप्लोरर

Ghosi Bypoll 2023: सीबीआई वाले बयान पर रामगोपाल यादव का ओम प्रकाश राजभर पर पलटवार, कहा- '...प्रधानमंत्री बन जाओ'

Ghosi By Election: घोसी उपचुनाव को लेकर सपा नेता रामगोपाल यादव ने ने कहा कि बीजेपी नेता जितना क्षेत्र में प्रचार करेंगे, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जीत का मार्जिन भी उतना ही बड़ा होगा.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा उप चुनाव के लिए वोटिंग से पहले मऊ पहुंचे प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधा है. उन्होंने राजभर के अखिलेश यादव को सीबीआई के डर वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी. साथ ही, रामगोपाल ने राहुल गांधी के उस बयान का भी समर्थन किया है, जिसमें वो भारत में मुसलमानों पर अत्याचार की बात कर रहे हैं. इस दौरान घोसी उपचुनाव पर बोलते हुए रामगोपाल ने कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में जबरदस्त माहौल है. साथ ही, उन्होंने दावा किया कि घोसी में समाजवादी पार्टी को बड़े मार्जिन से जीत मिलेगी.

बता दें कि ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को सीबीआई का डर सता रहा है. इस पर रामगोपाल ने कहा कि अखिलेश के खिलाफ कोई सीबीआई जांच नहीं हो रही है. ना ही उनके खिलाफ कोई मामला है. रामगोपाल ने कहा कि हम लोगों को सीबीआई का डर नहीं है, अगर हमें डर होता तो नेताजी तीन बार और अखिलेश यादव एक बार मुख्यमंत्री नहीं बनते. वहीं बी टीम के सवाल पर रामगोपाल ने कहा कि राजभर इतने बड़े आदमी नहीं है आप लोग उनको तवज्जो देते हैं. घोसी उपचुनाव पर बोलते हुए रामगोपाल बोले कि घोसी में बीजेपी के सभी नेता प्रचार कर रहे हैं. रामगोपाल ने दावा किया कि बीजेपी नेता जितना क्षेत्र में प्रचार करेंगे, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जीत का मार्जिन भी उतना ही बड़ा होगा.

राजभर जी, मोदी जी को हटाओ और पीएम बन जाओ- रामगोपाल

ओमप्रकाश राजभर के कोई यादव परिवार का मुख्यमंत्री नहीं बनेगा बयान पर बोलते हुए रामगोपाल ने कहा कि मैं तो चाहता हूं कि वह मुख्य मंत्री और प्रधानमंत्री बन जाएं. उन्होंने कहा कि मैं तो चाहता हूं ओमप्रकाश राजभर मोदी जी को हटाओ और प्रधानमंत्री बन जाओ. रामगोपाल ने दावा किया कि 90 फीसदी से ज्यादा राजभर समाज सपा को वोट करने वाला है. वहीं राहुल गांधी के मुसलमानों पर अत्याचार के बयान पर रामगोपाल यादव ने कहा कि देश में लोग सरेआम पुलिस की संरक्षण में मारे जा रहे हैं, पुलिस की मदद से मारे जा रहे हैं लोगों के इशारे पर मारे जा रहे है.

ये भी पढ़ें:

Ghosi Bypoll: घोसी उपुचनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, इस पार्टी का करेगी समर्थन, अजय राय ने जारी की चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget