एक्सप्लोरर

Samajwadi Party: सपा नेता Rajpal Kashyap का बीजेपी पर हमला, कहा- पिछड़ा वर्ग विरोधी है बीजेपी सरकार

आगरा में Samajwadi Party के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष Rajpal Kashyap ने बीजेपी सरकार पर पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि, बीजेपी पिछड़ा वर्ग विरोधी है.

SP Leader Attack on BJP Government: सोमवार को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी राजपाल कश्यप (Rajpal Kashyap) सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए. पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश भर में उनके द्वारा किए जा रहे दौरे की जानकारी दी, तो वहीं प्रदेश सरकार पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि, भाजपा सरकार (BJP) पिछड़ा वर्ग विरोधी है. तो वहीं विकास के नाम पर आम व्यक्ति और उपभोक्ता को ठगा जा रहा है, कहीं भी विकास नजर नहीं आता लेकिन अपराध चरम पर है जो भाजपा को नजर नहीं आता है.
 

विकास के नाम पर ठगा गया आम आदमी 

सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि, भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर आम व्यक्ति और उपभोक्ता को ठगा है. भाजपा सरकार में 5 किलोमीटर की सड़क तक नहीं बनी और ना ही इस सरकार के 5 नए हॉस्पिटल नजर आते हैं. 

पिछड़ा वर्ग विरोधी है भाजपा सरकार 

उन्होंने आगे कहा कि, पिछड़ा वर्ग के लिए भाजपा के दो चेहरे हैं. यह उस समय उजागर हो गया जब उन्होंने जातिवार जन गणना कराए जाने पर हलफनामा दायर कर उस पर रोक लगवा दी. उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग को तो पेड़ पौधों और पशु पक्षी से भी नीचे दिखा दिया है. क्योंकि सरकार पेड़ पौधे और पशु पक्षी की तो गणना करा सकती है, लेकिन जातिवार जनगणना नहीं कर सकती. इससे साफ जाहिर है कि सिर्फ भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग को अपने वोट के लिए इस्तेमाल कर रही है ना कि उनके विकास के लिए.

भाजपा बनी एक जाति की सरकार

भाजपा पर हमला बोलते हुए राजपाल कश्यप ने कहा कि, भाजपा सरकार ही समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाती थी कि, वह एक जाति को बढ़ावा देती है. लेकिन हाल ही में बांदा विश्वविद्यालय में एक ही जाति के 11 लोगों की नियुक्ति कर दी गई. प्रदेश भर में जिला अधिकारी और कोतवाल भी अधिक संख्या में एक जाति के ही हैं.
 
निषाद समाज विरोधी है भाजपा सरकार

राजपाल कश्यप ने दो टूक शब्दों में कहा कि, भाजपा सरकार को निषाद समाज से विशेष नफरत है, इसीलिए तो उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा, बल्कि उनकी एक नेता फूलन देवी की प्रतिमा निषाद समाज लगाना चाहता था, लेकिन आज उनकी प्रतिमा को भी लगाने नहीं दिया जा रहा है. इससे साफ है कि भाजपा सरकार निषादों का भला नहीं चाहती है.

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए BJP ने चार लेयर में बनाई 'टीम सुपर-30', जानें- किसे मिली जगह

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
रेखा आर्या के पति का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का आरोप; ऑडियो को बताया फर्जी
रेखा आर्या के पति का पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति का आरोप; ऑडियो को बताया फर्जी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget