एक्सप्लोरर

'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान

यूपी AIMIM के अध्यक्ष शौकत अली ने विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन से लेकर यूपी में गठबंधन समेत तमाम मुद्दों पर खुलकर बात की. शौकत अली ने कहा कि एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो दूसरे ज्ञानेश आएंगे.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर एआईएमआईएम नेता शौकत अली का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि एक ज्ञानेश कुमार को हटाने से कुछ नहीं होगा. लड़ाई किसी एक व्यक्ति नहीं है बल्कि पूरा सिस्टम ही बदलना चाहिए. शौकत अली ने कहा कि इंडिया गठबंधन AIMIM को अछूत समझता है. हमें किसी मीटिंग में नहीं बुलाया जाता है. 

यूपी AIMIM के अध्यक्ष शौकत अली मुरादाबाद पहुंचे थे, जहां उन्होंने विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन से लेकर यूपी में गठबंधन समेत तमाम मुद्दों पर खुलकर बात की. शौकत अली ने कहा कि एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो दूसरे ज्ञानेश आएंगे. लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं सिस्टम से होनी चाहिए. ये सिस्टम सही होना चाहिए. 

इंडिया ब्लॉक पर साधा निशाना

इंडिया गठबंधन को लेकर शौकत अली ने कहा कि AIMIM को अछूत समझा जाता है. हमें इंडिया ब्लॉक की किसी मीटिंग में नहीं बुलाया जाता और न हमें उसमें शामिल किया जाता है. लेकिन, जब प्रदर्शन की बात आती है तो वो लोग ओवैसी साहब को याद करते हैं. उन्होंने कहा कि जब CAA, NRC, तीन तलाक और वक़्फ़ को बचाने के लिए प्रदर्शन हो रहे थे तब ये इंडिया गठबंधन के नेता कहाँ थे? 

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

जब हमारी पार्टी संसद में SIR को लेकर लड़ाई लड़ रही थी, तब ये नेता वाकआउट कर भाग गए थे. जब ये कानून बन रहा था तब ये गायब थे. प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए. क्या धर्मेंद्र प्रधान के हटने से शिक्षा के सिस्टम के कोई बदलाव आया आप बताइए. 

बांग्लादेश-नेपाल से तुलना पर कही ये बात

शौकत अली ने कहा कि लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन जनता का मौलिक अधिकार है लेकिन, प्रदर्शन पूरी तरह संवैधानिक तरीके से होने चाहिए है. बांग्लादेश या नेपाल से देश की तुलना को खारिज करते हुए उन्होंने भारत के संविधान को दुनिया का सबसे खूबसूरत संविधान बताया और कहा कि एक अधिकारी के हटने से व्यवस्था नहीं बदलती है. 

एआईएमआईएम नेता ने बिहार चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि AIMIM उत्तर प्रदेश में तीसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार को रोकने के लिए गठबंधन करने को तैयार है ताकि सेक्युलर वोटों का नुकसान न हो. मुसलमानों को गरबा, शराबखाने, जुएखाने और रामलीला जैसे गैर-इस्लामी आयोजनों से दूर रहने की नसीहत देते हुए अपनी मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में जाकर दीन सीखने की बात कही है. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
मौलाना शहाबुद्दीन बोले- 'कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था...है और रहेगा'
मौलाना शहाबुद्दीन बोले- 'कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था...है और रहेगा'
Advertisement

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget