एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए BJP ने चार लेयर में बनाई 'टीम सुपर-30', जानें- किसे मिली जगह

UP Elections: 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी में मंथन का दौर लगातार जारी है. चार स्तर पर तैयार की गई बीजेपी की टीम सुपर-30 की टीम है.

UP Assembly Election 2022: यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव (UP Elections) के लिए बीजेपी (BJP) ने एक खास व्यूह रचना की है. ये व्यूह रचना ऐसी है जिसमे अलग-अलग कुल 4 लेयर हैं, और विरोधियों के लिए इस अभेद व्यू रचना को भेद पाना काफी मुश्किल होगा. चार स्तर पर तैयार की गई बीजेपी की यह टीम सुपर-30 की टीम है. आइए आपको बताते हैं आखिर इस सुपर थर्टी टीम में कौन-कौन शामिल हैं.

2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी में मंथन का दौर लगातार जारी है. पहले केवल हाई कमान की तरफ से नियुक्त किये गए प्रभारी और सह प्रभारी ही बैठक करते थे, लेकिन अब तो केंद्र की तरफ से भेजे गए चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी भी मीटिंग में शामिल हो रहे हैं. दरअसल, बीजेपी ने इस बार उत्तर प्रदेश में 2022 का रण जीतने के लिए अपनी सुपर-30 टीम तैयार की है और इस सुपर 30 टीम में एक से एक धुरंधर मौजूद हैं. अगर बीजेपी की बात करें तो यूपी में बीजेपी ने अपने संगठन को 6 क्षेत्र में बांटा हुआ है और इन सभी क्षेत्रों में क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं.

जिनमें काशी क्षेत्र में महेश चंद श्रीवास्तव, अवध क्षेत्र की जिम्मेदारी शेष नारायण मिश्रा, गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी डॉ धर्मेंद्र सिंह, कानपुर की जिम्मेदारी मानवेंद्र सिंह, पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी मोहित बेनीवाल और ब्रज क्षेत्र की जिम्मेदारी रजनीकांत माहेश्वरी के पास है. अब इसके अलावा केंद्र की तरफ से चुनाव के लिए एक प्रभारी और 7 चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किए हैं. इनमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर, केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे, केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करन्दजाले, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु शामिल हैं.

6 क्षेत्रों में 6 संगठन प्रभारी नियुक्त किए गए हैं

इसके अलावा केंद्रीय नेतृत्व में 6 क्षेत्रों में 6 संगठन प्रभारी भी नियुक्त किए हैं. इनमें पश्चिम उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सांसद संजय भाटिया को, बृज क्षेत्र की जिम्मेदारी बिहार के विधायक संजीव चौरसिया को, अवध की जिम्मेदारी वाय सत्या कुमार राष्ट्रीय मंत्री को, कानपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सुधीर गुप्ता को, गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी अरविंद मेनन को और काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी सुनील भाई ओझा को सौंपी गई है.

इसके अलावा प्रदेश संगठन ने भी 6 क्षेत्रों के लिए प्रदेश के 6 महामंत्रियों को इन क्षेत्रों का प्रभारी बनाया है. एक महामंत्री को कार्यालय का प्रभार सौंपा गया है. इनमें गोरखपुर क्षेत्र का जिम्मा अनूप गुप्ता को, काशी क्षेत्र का जिम्मा सांसद सुब्रत पाठक को, अवध क्षेत्र का जिम्मा अमरपाल मौर्य को, कानपुर क्षेत्र का जिम्मा प्रियंका रावत को, पश्चिम क्षेत्र का जिम्मा जेपीएस राठौर को, ब्रज क्षेत्र का जिम्मा अश्विनी त्यागी को और गोविंद नारायन शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है.

5 मेंबर जिनकी 2022 के चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी

ये तो हुई बीजेपी की टीम-25 जो लगातार अलग-अलग मोर्चे पर काम करेगी. कोई पश्चिम क्षेत्र संभालेगा तो कोई ब्रज क्षेत्र संभालेंगे. कोई अवध संभालेगा तो कोई काशी क्षेत्र संभालेगा. अब आपको बताते हैं इस सुपर 30 टीम के वो 5 मेंबर जिनकी 2022 के चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. इनमें उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह, केंद्र की तरफ से भेजे गए चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हैं. चुनाव में संकल्प पत्र से लेकर उम्मीदवारों के चयन में इस सुपर-30 टीम की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है. इसके लिए यह टीम लगातार अपने तय रोडमैप के मुताबिक काम में भी जुटी है.

यह भी पढ़ें-

Bharat Bandh को कांग्रेस-SP का समर्थन, अखिलेश बोले- BJP के अंदर टूट का कारण बन रहा किसान आंदोलन

UP Election 2022: मंत्रिमंडल विस्तार पर ओपी राजभर का तंज, बोले- बीजेपी ने सब लूट लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने यूएस और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget