एक्सप्लोरर

सपा नेता ने शिवपाल यादव पर साधा निशाना, बोले- अखिलेश यादव को नेता मानने वालों की ही होगी SP में एंट्री

UP Politics: नरेश उत्तम ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल होने वालों या फिर पार्टी से समझौता करने वालों को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को अपना नेता मानना ही होगा.

Prayagraj SP Kisan Naujawan Patel Yatra: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की किसान नौजवान पटेल यात्रा (Kisan Naujawan Patel Yatra) का आज संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में समापन हो गया. यात्रा का समापन प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) की मौजूदगी में किया गया. इस मौके पर हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जहां एक तरफ यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा वहीं दूसरी तरफ वो पार्टी के पूर्व नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) पर सियासी तीर छोड़ने से भी नहीं चूके. 

भीड़ जुटाकर किया शक्ति प्रदर्शन
नरेश उत्तम ने साफ तौर पर कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल होने वालों या फिर पार्टी से समझौता करने वालों को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को अपना नेता मानना ही होगा. जो भी लोग अखिलेश यादव को अपना नेता मानेंगे उनके प्रति सम्मान जताएंगे और समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था रखेंगे, उन सभी का पार्टी में स्वागत रहेगा. यात्रा के समापन के मौके पर समाजवादी पार्टी ने भारी भीड़ जुटाकर जहां एक तरफ अपना शक्ति प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरी तरफ दूसरी पार्टियों के भी कई स्थानीय नेताओं को समाजवादी पार्टी में शामिल कराया गया. 

सरकार सभी मोर्चों पर फेल है
सम्मेलन में नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव ही यूपी में योगी सरकार को हटा पाने में सक्षम है. यूपी की मौजूदा सरकार सभी मोर्चों पर फेल है. किसान नौजवान समेत हर एक तबका सरकार से नाराज हैं. ऐसे में सपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि वो जनता के बीच जाएं और पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ ही चुनावी तैयारियों में जुट जाएं.

सीधे तौर पर नहीं की प्रियंका और ओवैसी पर टिप्पणी
नरेश उत्तम पटेल ने प्रियंका गांधी वाड्रा और असदुद्दीन ओवैसी पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की. सिर्फ ये भर कहा कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव मैदान में उतरने का अधिकार है. ये लोगों को खुद तय करना होगा कि चुनाव में उनकी भूमिका क्या रहती है. सम्मेलन में पार्टी के कई विधायक व दूसरे अन्य नेता भी मौजूद रहे. यात्रा का समापन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया गया था. सरदार पटेल की जयंती के मौके पर सपा के इस कार्यक्रम में सरदार पटेल की तस्वीर के साथ सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था. 

ये भी पढ़ें:  

CM Yogi in Ayodhya: काबुल नदी के पानी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया 'जल अभिषेक', की रामलला की पूजा-अर्चना 

UP Election 2022: जयंत चौधरी ने BJP पर लगाया झूठ की राजनीति करने का आरोप, अमित शाह को लेकर कही बड़ी बात 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी: पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget