एक्सप्लोरर

UP News: लोकसभा चुनाव की तारीखों के बीच आजम खान को बड़ा झटका, सपा नेता डूंगरपुर मामले में दोषी करार

Azam Khan News: सेशन कोर्ट ने चर्चित डूंगरपुर मामले में आजम खान समेत चार लोगों को दोषी ठहराया है. मामला घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और धमकाने का है. 18 मार्च को सजा सुनायी जाएगी.

Azam Khan Dungarpur Case: लोकसभा चुनाव की तारीखों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खान को बड़ा झटका लगा है. सपा नेता आजम खान को रामपुर के चर्चित डूंगरपुर प्रकरण में दोषी करार दिया गया है. इस मामले में सेशन कोर्ट ने आजम खान, आले हसन समेत चार लोगों को दोषी ठहराया है. अदालत ने सजा के लिए 18 मार्च की तारीख मुकर्रर की है. घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और धमकाने के चारों लोग दोषी पाए गए. हालांकि, लूटपाट और माल रिकवरी के आरोप साबित नहीं हुए. सपा के प्रदेश सचिव ओमेंद्र चौहान समेत तीन लोगों के खिलाफ आरोप साबित नहीं होने पर अदालत ने दोष मुक्त कर दिया.

सपा के कद्दावर नेता आजम खान को बड़ा झटका

गौरतलब है कि डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के मामले में 2 मार्च 2016 को पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया था. आजम खान के खिलाफ मामला रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है. संयुक्त निदेशक अभियोजन रोहताश कुमार पांडेय ने बताया कि डूंगरपुर प्रकरण में कुल सात आरोपी थे. आजम खान, आले हसन समेत चार लोगों पर आरोप साबित हुआ. तीन लोगों को दोष मुक्त करार देते हुए अदालत ने कहा कि आरोप साबित नहीं हो सका.

अदालत ने डूंगरपुर प्रकरण में दोषी करार दिया

उत्तर प्रदेश की राजनीति में कभी आजम खान की तूती बोलती थी. फिलहाल इन दिनों उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं. सीतापुर जेल में बंद आजम खान को आज कड़ी सुरक्षा के बीच रामपुर लाया गया. हाई प्रोफाइल नेता की वजह से अदालत परिसर में काफी गहमा गहमी रही. अदालत ने आजम खां, आले हसन खां, अजहर खां और बरकत अली को दोषी मानते हुए सजा की तारीख का एलान किया. अन्य आरोपियों में सपा के प्रदेश सचिव ओमेंद्र चौहान, जिबरान और फरमान को दोष मुक्त करार दिया. 

UP Politics: नाराजगी की खबरों के बीच संजय निषाद के इस ऐलान से BJP ने ली राहत की सांस, जानें- क्या कहा?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget