एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर कसा तंज, कहा- 'नए DGP के स्वागत में...'

UP News:  उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अमेठी पुलिस के एक दरोगा का ऑडियो शेयर कर प्रदेश की पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाया है. सपा चीफ ने डीजीपी से विशेष ध्यान देने को भी कहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक ऑडियो-वीडियो पोस्ट कर प्रदेश की पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं. अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, "नये कार्यवाहक डीजीपी साहब के स्वागत में जारी, उप्र की ईमानदार पुलिस का स्तुति संवाद."

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, "नवागंतुक प्रथम विभागीय कार्रवाई करने का ये सुनहरा अवसर न गंवाएं, बल्कि न्याय करके दिखाएं और ये कहकर किसी प्रश्रय प्राप्त को न बचाएं कि ये तो ‘एआई’ से छेड़छाड़ करके बनाया गया आडियो है. जनता अब ऐसे बहानों से तंग आ चुकी है. कौन तमंचे की नकली बरामदगी दिखाकर, किस को बुक करना चाहता है, इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाए."

क्या है पूरा मामला
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेठी के मुसाफिर खाना कोतवाली तैनात दरोगा हेम नारायण सिंह को एक ऑडियो वायरल हुआ है. इस ऑडियो में वह मुखबिर तमंचा मांग रहे हैं, ताकि थाने में बैठे एक व्यक्ति को झूटे मुकदमें में फंसा कर जेल भेजा जा सके. सपा चीफ ने इस ऑडियो को एक्स हैंडल पर शेयर कर पुलिस पर सवाल उठाए हैं और उत्तर प्रदेश के नवागत डीजीपी से ध्यान देने की मांग की है.

ऑडियो पर अमेठी पुलिस ने दी सफाई 
वहीं इस ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अमेठी पुलिस की तरफ से प्रेस नोट जारी कर सफाई दी गई है. पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति का ऑडियो वायरल हो रहा है, वह अपराधिक किस्म का आदमी है. उक्त व्यक्ति को पूछताछ के लिए 8 मई को थाने बुलाया गया था. पुलिस के पास इसका रिकॉर्ड मौजूद है. वहीं, ऑडियो में जिस ब्राह्मण व्यक्ति को जेल भेजने की बात हो रही है, ऐसे किसी व्यक्ति को न तो थाने लाया गया और न ही चालान किया गया है.

ये भी पढ़ें: AMU: छात्रों ने बंद कर दिया बाब-ए-सैयद गेट, प्रबंधन से हुई नोक-झोंक, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget