एक्सप्लोरर

AMU: छात्रों ने बंद कर दिया बाब-ए-सैयद गेट, प्रबंधन से हुई नोक-झोंक, जानिए पूरा मामला

Aligarh News: एम. वोक कोर्स शुरू करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों ने यूनिवर्सिटी के बाब-ए-सैयद गेट को बंद कर दिया. छात्रों की प्रॉक्टोरियल टीम के साथ तीखी नोकझोंक हो गयी.

Aligarh Muslim University:  अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स ने एम. वोक कोर्स शुरू करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों ने यूनिवर्सिटी के बाब-ए-सैयद गेट को बंद कर दिया. जिससे यूनिवर्सिटी परिसर में हड़कम्प मच गया. प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स ने कहा कि कोर्स बंद होने से 450  से अधिक छात्र-छात्राओं पर असर पड़ेगा. लिहाजा यूनिवर्सिटी प्रशासन को कोर्स फिर से शुरू करने चाहिए.

यहां बता दें कि यूनिवर्सिटी में एम. वोक पीजी व बी.वोक ग्रेजुएट स्तर पर कोर्स चल रहा था. दोनों में करीब 450 छात्र-छात्राएं अध्यनरत थे, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने अचानक ये कोर्स बंद कर दिया.

प्रोक्टोरियल टीम से छात्रों की बहस

छात्रों के प्रदर्शन के दौरान छात्रों की प्रॉक्टोरियल टीम के साथ तीखी नोकझोंक हो गयी. छात्रों का कहना था कि यूनिवर्सिटी प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा. यही प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स ने चार साल के बी.वोक कोर्स को भी नियमित करने की मांग उठाई.

जल्द मांगें पूरी करने की चेतावनी

इस मामल में छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो वे प्रदर्शन और तेज कर देंगे. वहीँ इस दौरान प्रॉक्टोरियल टीम ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्रों ने बिना ठोस आश्वासन के प्रदर्श रोकने से इनकार करदिया, जिससे मामला और गर्मा गया.

यूनिवर्सिटी प्रबंधन की तरफ से नहीं आया जवाब

वहीँ उधर एएमयू प्रशासन ने इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. हालांकि यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बताया कि वे छात्रों की मांगों पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही इस दिशा में उचित कदम उठाए जाएंगे.

परिसर में रहा अफरा-तफरी का माहौल

छात्रों के इस प्रदर्शन से यूनिवर्सिटी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा, और जब प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने गेट बंद कर दिया तो मामला और बढ़ गया. इस मामले में स्टूडेंट्स यूनियन भी छात्रों के समर्थन में है और जल्द यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर दबाब बनाकर छात्रों की मांगों को पूरा कराने की कोशिश करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
आगरा में CEC के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट पर पोती कालिख
आगरा में CEC के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट पर पोती कालिख
बाराबंकीः घाघरा नदी की कटान की जद में घर और मस्जिद, मंजर देख भड़के सपा विधायक
बाराबंकीः घाघरा नदी की कटान की जद में घर और मस्जिद, मंजर देख भड़के सपा विधायक
बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर भड़के BJP नेता मुरली मनोहर जोशी, कर दी ये बड़ी मांग
बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर भड़के BJP नेता मुरली मनोहर जोशी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget