एक्सप्लोरर

योगी के मंत्री अनिल राजभर बोले- ओम प्रकाश राजभर के लिए BJP में वैकेंसी नहीं, राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर कही ये बात

UP Politics: सोनभद्र दौरे पर आए श्रम मंत्री अनिल राजभर ने ओम प्रकाश राजभर को लेकर कहा कि बीजेपी में अभी कोई वैकेंसी नहीं है. साथ ही राज्यपाल सतपाल मलिक को लेकर भी उन्होंने ये कहा.

Sonbhadra News: सोनभद्र (Sonbhadra) के दौरे पर आए प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर (Anil Rajbhar) ने चोपन ब्लॉक स्थित निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. इसी दौरान उन्होंने ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) को लेकर कहा कि बीजेपी में अभी कोई वैकेंसी नहीं है. ओम प्रकाश राजभर के पास कोई सहारा नहीं रहता तो वह बीजेपी की छड़ी होते हैं, हमारे पास ऐसे लोगों के लिए अभी कोई वैकेंसी नहीं है. राज्यपाल सतपाल मलिक के किसानों के पक्ष में आंदोलन की चेतावनी पर श्रम मंत्री ने कहा कि सतपाल मलिक महामहिम राज्यपाल हैं. उनकी किसी बात पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. अगर उन्होंने कोई मार्गदर्शन दिया है तो उससे सीखने या काम करने की जरूरत है.

अपने दौरे में इन चीजों का किया निरीक्षण
सोनभद्र दौरे पर पहुंचे श्रम मंत्री अनिल राजभर ने सबसे पहले ड्रॉइंग का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण प्रक्रिया के अंदर कोई भी कार्य ड्रॉइंग के प्रतिकूल नहीं होगा. वहां पर बन रहे प्रशासनिक भवन, प्रिंसिपल आवास, बालक छात्रावास, बालिका छात्रावास, खेल मैदान और सभी टाइप के निर्माण का निरीक्षण किया. वहीं देर शाम राबर्ट्सगंज स्थित सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. वहीं श्रम मंत्री ने सामग्री की गुणवत्ता और उपयोग में लायी जा रही सामग्री की सैंपलिंग भी कराई और लैब का निरीक्षण भी किया. अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ हुई बैठक में उन्होंने समय पर कार्य पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया.

श्रम मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय श्रमिको के बच्चों के जिंदगी को बदलने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने संकल्प लिया है. पूरे प्रदेश में 1200 करोड़ की लागत से सभी मण्डल मुख्यालय पर श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय बनाए जा रहे हैं. अटल जी के नाम पर प्रदेश सरकार बना रही है और उस विद्यालय को नवोदय विद्यालय की तर्ज पर चलाने की व्यवस्था की जा रही है. दिसम्बर महीने में अटल आवासीय विद्यालय बनकर तैयार हो जाएंगे. पहले चरण में एक हजार छात्रों को विद्यालय में जगह दी जाएगी. 

'अभी मामला कोर्ट में विचाराधीन'
श्रम मंत्री ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना से पूरे देश मे मान सम्मान बढ़ा है कई प्रदेश के श्रम मंत्री हमारे सम्पर्क में है जो इस योजना के तहत अपने प्रदेश में भी आवासीय विद्यालय बनाना चाहते है. 17 पिछड़ी जातियों को एससी कैटेगरी में शामिल करने पर श्रम मंत्री ने कहा कि अभी मामला न्यायालय में विचाराधीन है. अगर माननीय न्यायालय कोई फैसला लेती है तो सरकार उसका सम्मान करेगी. अगर माननीय न्यायालय हमें पिछड़ी जातियों को एससी में शामिल करने का आदेश देती है तो तत्काल सरकार उस पर फैसला लेगी. जब तक न्यायालय में फैसला है, तब तक इस पर कोई टीका टिप्पणी करना उचित नहीं है.

ये भी पढ़ें:-

Bareilly News: खुले आसमान के नीचे रोते रहे मासूम बच्चे और महिलाएं, 56 घरों पर चला BDA का बुलडोजर

Saharanpur News: हाथ जोड़कर एसएसपी ऑफिस पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, बोला-साहब अब सुधरना चाहता हूं लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget