एक्सप्लोरर

Solar Eclipse: दीपावली के अगले दिन नहीं खुलेगा काशी विश्वनाथ, जानिए- फिर कब शुरू होंगे दर्शन

Solar Eclipse: वाराणसी में केवल काशी विश्वनाथ मंदिर है, जिसके पट ग्रहण के बाद भी नहीं खोले जाएंगे. वहीं, अन्नपूर्णा माता मंदिर, संकट मोचन और दुर्गा माता मंदिर 25 अक्टूबर की शाम में ही खुल जाएगा.

Kashi Vishwanath Mandir Darshan: सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार को लग रहा है, जिसको देखते हुए वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट बंद रहेंगे. इस बार सूर्यग्रहण के दिन काशी की परंपरा से हटकर विधान को ध्यान में रखा जाएगा. बताया जा रहा है कि विश्वनाथ बाबा का मंदिर ग्रहण अवधि बीतने के बाध भी शाम में खोला नहीं जाएगा. दर्शन अब 26 अक्टूबर के सूर्योदय के साथ ही होंगे. 

जानकारी के मुताबिक, सूर्य ग्रहण बीतने यानी मोक्ष के बाद भी शाम में कपाट खुल जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. विश्वनाथ मंदिर 25 अक्टूबर को बंद रहेगा, जबकि बाकी सभी प्रसिद्ध मंदिर में ग्रहण बीतने के बाद दर्शन शुरू हो जाएंगे. इनमें संकट मोचन, अन्नपूर्णा मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित कई प्रमुख मंदिर शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: UP Diwali Puja Muhurat: दीपावली पर आज मां लक्ष्मी और गणेश की होगी पूजा, जानें- शुभ मुहूर्त का समय

25 अक्टूबर को नहीं होगी बाबा की शयन आरती
काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ सुनील कुमार वर्मा ने मीडिया को जानकारी दी है कि श्रीकाशी विद्वत परिषद की ओर से इस सूर्य ग्रहण को ग्रस्तास्त बताया गया है. इसलिए मंदिर के पट 25 अक्टूबर की दोपहर 3.30 पर बंद होंगे. इस दौरान बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह के साथ-साथ परिसर स्थित सभी देवकक्ष के पट भी बंद होंगे. इसके बाद 26 अक्टूबर को सूर्योदय के साथ मंदिर खुलेगा. 

वहीं, 25 अक्टूबर की रात्रि में शृंगार भोग और शयन आरती भी नहीं होगी. बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह मंगला आरती के बाद दर्शन के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर के पट खोले जाएंगे.

ये सभी मंदिर मंगलवार शाम ही खुलेंगे
जानकारी के मुताबिक, संकट मोचन और अन्नपूर्णा मंदिर मोक्ष के बाद खुल जाएगा, क्योंकि मोक्ष के बाद सायंकाल मंदिर खोलने में कोई दोष नहीं है. इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि ग्रहण काल के आरंभ और अंत में श्रद्धालु मां गंगा में स्नान करने आते हैं. इस दौरान गंगा किनारे जुटने वाले भक्त मंदिरों में दर्शन-पूजन करते हुए ही लौटते हैं. इसलिए मंदिर खोला जाना चाहिए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget