एक्सप्लोरर

Rudraprayag News: पानी की सप्लाई करने वाली पाइप लाइन से निकला सांप, विभागीय लापरवाही पर लोगों ने दी आंदोलन की धमकी

Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग में जल विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां पीने के पानी की सप्लाई करने वाली लाइन से मरा हुआ सांप निकला. जिसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है.

Snake comes out from Water Supply Pipe line: रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) के मुख्य बाजार में जल संस्थान की पेयजल लाइन (Warer Supply Pipeline) से सांप निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया. ऐसे में स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति खासा आक्रोश बना हुआ है. उनका आरोप है कि, विभागीय लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को कीड़े-मकोड़ों वाला पानी सप्लाई किया जा रहा है. यहां तक कि, अब पानी में मरे सांप भी निकलने लगे हैं, जिस कारण लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है.

दूषित पानी पीने को मजबूर हैं लोग 

बता दें कि, वर्षों से नगर क्षेत्र की जनता दूषित पानी को पीने के लिए मजबूर है. बरसात के दिनों में स्थिति इतनी भयावह बन जाती है कि, स्थानीय लोगों को गंदे पानी का सेवन करना पड़ता है. ऐसे में लोग बीमार भी हो जाते हैं. नगर क्षेत्र की जनसंख्या 15 हजार के करीब है और सभी को पुनाड़ गदेरे का पानी ही सप्लाई होता है. इन दिनों पुनाड़ गदेरे के ऊपर चिनग्वाड़-ग्वाड़ थापली मोटरमार्ग की कटिंग का कार्य भी चल रहा है, जिसका मलबा भी पुनाड़ गदेरे में डाला जा रहा है. यह मलबा गदेरे में जाने से पानी दूषित हो रहा है और जल संस्थान विभाग की ओर से फिल्ट्रेशन की समुचित व्यवस्था न होने के कारण उपभोक्ताओं को गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है, जिस कारण पानी में कीड़े-मकोड़ों के साथ मरे सांप निकल रहे हैं और लोगों को यही पानी पीना पड़ रहा है. 

सांप निकलने से हैरान 

स्थानीय निवासी केशव नौटियाल एवं  महावीर भंडारी ने बताया कि, दो दिनों से मुख्य बाजार में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी. ऐसे में विभाग को सूचित किया गया तो मौके पर फिटर को भेजने के बाद लाइन को चेक करने पर पाइप से सांप निकला. यह देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया. स्थानीय लोगों ने कहा कि, जल संस्थान की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. नगर क्षेत्र की जनता के साथ ही इन दिनों चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी दूषित पानी पीना पड़ रहा है. जल संस्थान की पेयजल लाइनों से सांप निकल रहे हैं, यह विभाग की कार्यप्रणाली को दर्शाता है. 

चारधाम का मुख्य पड़ाव होने के बावजूद लापरवाही

स्थानीय निवासियों का कहना है कि, रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव है और यहां पर कोटेश्वर महादेव के साथ ही मंदाकिनी-अलकनंदा नदियों का संगम स्थल भी है, बावजूद इसके नगर क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है. कहा कि जल्द ही विभाग ने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो स्थानीय जनता आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेगी. वहीं, जल संस्थान के फिटर नवीन भंडारी ने बताया कि, पुनाड़ गदेरे के ऊपर चिनग्वाड़-ग्वाड़ थापली मोटरमार्ग की कटिंग का कार्य चल रहा है, जिस कारण नगर क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है और पेयजल लाइनों से कीड़े-मकोड़ों के साथ ही सांप भी निकल रहे हैं. उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार में पेयजल लाइन खोलने पर मरा हुआ सांप निकला है.

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: कांग्रेस का मिशन यूपी, आज से प्रियंका गांधी का पांच दिनों का लखनऊ दौरा, बनाएंगी चुनावी रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देव दीपवली में जाना है वाराणसी तो ये रहे 3 खास टूर पैकेज, 16 से 32,000 तक के तीन प्लान
देव दीपवली में जाना है वाराणसी तो ये रहे 3 खास टूर पैकेज, 16 से 32,000 तक के तीन प्लान
'गोरखपुर की किसी भी सीट...', योगी के मंत्री का अखिलेश को खुला चैलेंज
'गोरखपुर की किसी भी सीट...', योगी के मंत्री का अखिलेश को खुला चैलेंज
उत्तराखंड में कांग्रेस की न्याय यात्रा, विधानसभा का होगा घेराव
उत्तराखंड में कांग्रेस की न्याय यात्रा, विधानसभा का होगा घेराव
UP में बनेंगे 3 नए एक्सप्रेसवे, पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल और विंध्य क्षेत्र तक सफर होगा आसान
UP में बनेंगे 3 नए एक्सप्रेसवे, पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल और विंध्य क्षेत्र तक सफर होगा आसान

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
Embed widget