एक्सप्लोरर

Sitapur News: अस्पतालों का ताबड़तोड़ निरीक्षण कर रहे हैं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पहुंचे सीतापुर तो मिली ये खामियां

UP के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक बीते दिन सीतापुर के महमूदाबाद में पहुंचकर वहां के महिला अस्पताल और सीएचसी का निरीक्षण किया. इस दौरान वहां मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिये.

Brajesh Patahk Hospital Visit: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) इन दिनों प्रदेश के किसी भी अस्पताल में पहुंचकर वहां की स्थिति जानने के लिए निकल पड़ते हैं. बीते दिन वे सीतापुर के महमूदाबाद में पहुंचकर वहां के महिला अस्पताल और सीएचसी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान 4 चिकित्सक 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले तो डिप्टी सीएम ने तत्काल सीएमओ डॉ. मधु गैरोला से फोन पर बात कर शाम तक पूरी रिपोर्ट मांगी.

स्वास्थ्य मंत्री ने अनुपस्थित चिकित्सकों व कर्मचारियों के 1 दिन का वेतन काटने का निर्देश भी दिया. अस्पताल में काम कर रहे दो सफाई कर्मचारियों को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 500 रुपये दिए और कहा कि ढाई सौ-ढाई सौ रुपए आपस में बांट लेना. इस दौरान उन्होंने करीब 1 घंटे तक अस्पताल का निरीक्षण किया. वहीं बाल रोग चिकित्सक के जॉइनिंग के पहले दिन से करीब 3 साल से अनुपस्थित रहने के मामले का संज्ञान लिया. इस दौरान सीएचसी में खराब पड़ी एंबुलेंस को देखकर डिप्टी सीएम बिफर पड़े, और बोले कि एंबुलेंस को कंडम करके बेचा जाए व इसका पैसा जमा किया जाए.

Amethi Police News: अमेठी में महिला चौकी प्रभारी रश्मि यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पिता ने जताई हत्या की आशंका

बिना लाव-लश्कर पहुंचे डिप्टी सीएम

दरअसल, डिप्टी सीएम सामान्य वेशभूषा में बिल्कुल आम इंसान की तरह अस्पताल पहुंचे थे. मास्क लगाने और बिना सुरक्षाकर्मियों के पहुंचने के कारण अस्पताल के किसी स्वास्थ्य कर्मी को भनक तक नहीं लगी कि आखिर ये इंसान कौन है? अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम ने जब उपस्थिति रजिस्टर मांगा तो मौजूद डॉक्टर ने रजिस्टर देने से इनकार कर दिया. इसके बाद उन्होंने अपना परिचय दिया तो डॉक्टरों के हाथ-पांव फूल गए. बाद में उन्होंने पूरे अस्पताल का घूमकर जायजा लिया और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली.

UP Politics: सपा छोड़ने वाले हरपाल सैनी बोले- पार्टी में मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव की कोई हैसियत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget