एक्सप्लोरर

यूपी: कानपुर के बिकरू गांव पहुंची SIT की टीम, सबसे बड़े हत्याकांड की शुरु हुई तफ्तीश

यूपी के कानपुर में पुलिस पर हुये अबतक के सबसे बर्बर हमले की जांच के लिये सरकार द्वारा बनाई गई एसआईटी की टीम बिकरू गांव पहुंच गई है. योगी सरकार ने इस नरसंहार की जांच के लिये शनिवार को विशेष जांच दल का गठन किया है

कानपुर. कानपुर में हुये बिकरू कांड की जांच करने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एसआईटी का गठन किया गया है. इसके तहत टीम रविवार को बिकरू गांव पहुंची. इससे पहले कानपुर के जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी व एसएसपी दिनेश कुमार पी भी बिकरू गांव पहुंचे हैं. आपको बता दें कि राज्य की योगी सरकार ने कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे द्वारा किये गये इस जघन्य हत्याकांड की जांच के लिये शनिवार को तीन सदस्यीय एसआईटी गठन किया है. ये टीम विकास दुबे के जुर्म के साम्राज्य की जड़े टटोलेगी. ये पता करेगी विकास दुबे जैसे अपराधी को कौन बचाता रहा.

प्रदेश सरकार ने आईएएस अफसर संजय भूसरेड्डी की अगुवाई में तीन सदस्यों की एक टीम बनाई है. इनमें रेड्डी के अलावा दो आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं. इससे पहले विशेष जांच दल (एसआईटी) के प्रमुख अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी ने रविवार को बताया कि एआईटी दल जांच के लिए बिकरू गांव जाएगा.

बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे नें 8 पुलिसवालों को मार दिया था

गौरतलब है कि कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने के लिए बिकरू गांव में दबिश देने गये पुलिस दल पर घात लगाकर हमला किया गया था, जिसमें आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। भूसरेड्डी ने एजेंसी को बताया कि एसआईटी दल बिकरू गांव :घटनास्थल: जाएगा, जहां गोलीबारी हुई थी.

उन्होंने इस बारे में और ब्यौरा देने से इनकार कर दिया. आपको बता दें कि कानपुर मामले की जांच एसआईटी से कराने का शनिवार को निर्णय लिया गया था.

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया था कि इस संबंध में अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है. अवस्थी ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक हरिराम शर्मा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक जे रवीन्द्र गौड़ को एसआईटी का सदस्य नामित किया गया है. उन्होंने बताया कि एसआईटी 31 जुलाई, 2020 तक जांच रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएगा.

(एजेंसी के इनपुट से)

ये भी पढ़ें.

योगी सरकार के एक और मंत्री कोरोना संक्रमण की जद में, खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

विकास दुबे को उज्जैन से लेकर आ रही एसयूवी पर सवार कांस्टेबल कोरोना वायरस से संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget